बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सोमवार को 25 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है। इनमें से छह पर 28 लाख रुपये का इनाम था। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। इनमे से ज्यादातर लोगों ने सीनियर माओवादियों पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
बीजापुर के पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव ने स्थानीय मीडिया को बताया कि दोनों महिलाएं शम्बती मडकम (23) और ज्योति पुनेम (27) तथा महेश तेलम माओवादियों की कंपनी नंबर-2 में सक्रिय थीं और प्रत्येक पर आठ लाख रुपये का इनाम था। मडकम 2012 से ही नक्सली आंदोलन में सक्रिय थी और 2020 में सुकमा में मिनपा हमले में कथित तौर पर शामिल थी, जिसमें 17 सुरक्षाकर्मियों की जान चली गई थी। वह 2021 में टेकलगुडेम (बीजापुर) हमले में भी शामिल थी जिसमें 22 सुरक्षाकर्मी मारे गए थे।पुनेम और तेलम इस साल मई में बीजापुर के पिडिया गांव में हुई मुठभेड़ में भी शामिल थे, जिसमें 12 नक्सली मारे गए थे। प्लाटून नंबर 16 ‘बी’ के सेक्शन डिप्टी कमांडर विष्णु करतम उर्फ मोनू (29) और मिरतुर एलओएस (स्थानीय संगठन दस्ता) पीएलजीए सदस्य जयदेव पोडियाम (18) पर क्रमश: तीन लाख रुपए और एक लाख रुपये का इनाम था। इसी तरह आत्मसमर्पण करने वाले दो अन्य माओवादी गुड्डू काकेम (20) और सुदरू पुनेम (32) पर 10-10 हजार रुपये का इनाम था। इन नक्सलियों ने माओवादी विचारधारा और गैरकानूनी आंदोलन के नेताओं द्वारा आदिवासियों पर किए जा रहे अत्याचारों से निराशा जताते हुए आत्मसमर्पण किया। इसके अलावा सीनियर माओवादियों पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का भी आरोप लगाया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हथियार डालने वालों में से प्रत्येक को 25 हजार रुपये की सहायता दी गई। सरकार की नीति के अनुसार, उनका पुनर्वास किया जाएगा। इस आत्मसमर्पण के साथ ही इस साल अब तक जिले में कुल 170 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं। इसके अलावा जिले में अब तक 346 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
