कांग्रेस नेता ने परिवार सहित खाया जहर, पति – पत्नी और दो बेटों को मौत

जांजगीर। कांग्रेस नेता पंचराम यादव (66) ने परिवार सहित जहर खाकर खुदकुशी कर ली है। मृतकों में कांग्रेस नेता की पत्नी और दो बेटे भी शामिल हैं। खुदकुशी का कारण अभी तक सामने नहीं आ सका है। घर का दरवाजा बाहर से बंद था जिससे कई तरह के संदेहों को जन्म दे रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। पंचराम यादव जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव थे। उन्होंने पत्नी दिनेश नंदनी यादव (55), दो बेटों सूरज यादव (27) और नीरज यादव (32) ने एक साथ जहर का सेवन किया था। चारों को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन हालत गंभीर देख बिलासपुर रेफर कर दिया गया था।
बताया जा रहा है कि सिम्स अस्पताल में नीरज यादव की इलाज के दौरान मौत हुई है। वहीं पंचराम यादव, दिनेश नंदनी यादव और सूरज यादव ने RB अस्पताल में दम तोड़ा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच तेज कर दी है। जहर खाने की वजह अभी सामने नहीं आई है। आसपास के लोगों का कहना है कि कर्ज से परेशान होकर उन्होंने ये कदम उठाया होगा। आसपास के लोगों ने बताया कि इनका बाजार में कर्ज बढ़ गया था। पंचराम लोगों से कहते भी थे कि कर्ज बहुत हो गया है इससे वे परेशान है। कांग्रेस नेता पंचराम यादव ठेकेदारी करते थे। इसके साथ ही बेटों के साथ फेब्रिकेशन का कारोबार शुरू किया था। लेकिन उसमें नुकसान और कर्ज की वजह से पूरा परिवार परेशान था। जहर खाने के बाद किसी को पता न चले इसलिए मेन गेट पर ताला लगा दिए थे। सभी ने मोबाइल भी बंद कर दिया था।

जानकारी के मुताबिक पड़ोस की एक लड़की कांग्रेस नेता घर हमेशा आती जाती थी। जब वह शुक्रवार दोपहर 12 बजे उनके घर गई तो ताला बंद देखा। इसके बाद पीछे के दरवाजे से जाकर आवाज लगाई। किसी ने दरवाजा नहीं खोला। ऐसे में लड़की को अनहोनी होने की आशंका हुई। इसके बाद उसने लोगों को जानकारी दी।
शाम करीब 7 बजे पड़ोसी और रिश्तेदार घर के अंदर गए तो सभी गंभीर अवस्था में पड़े थे। उनके मुंह से झाग निकल रहा था, उल्टी भी कर रहे थे। लोगों की मदद से उन्हें रात लगभग 8 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनकी गंभीर स्थिति को देखकर रात में ही सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया।

00 पुलिस ने सील किया घर
कोतवाली पुलिस के अनुसार यादव परिवार के चार सदस्यों ने जहर सेवन किया है अभी तक कारणों का पता नहीं चला है। बड़े बेटे की मौत पहले ही हो गई थी। मामले की जांच की जा रही है। मृतक के घर को सील कर दिया गया है। FSL टीम बुलाई गई है। जांच के बाद ही पता का कारण पता चलेगा।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *