बिलासपुर। सेंट जेवियर स्कूल भरनी में छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। बीच-बचाव करने गए पैरेंट्स को भी दौड़ाकर पीटा गया। मारपीट में लड़कों ने रॉड, हॉकी स्टिक और बेसबॉल के बैट का उपयोग किया गया है। विवाद की शुरुआत लड़कियों से छेड़खानी करने और उनके कपड़े खिंचने के बाद हुई। विवाद इतना बढ़ा की थाने से पुलिस बल बुलाना पड़ा।

सेंट जेवियर स्कूल में मंगलवार को छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, तोड़फोड़ और लड़कियों के साथ छेड़खानी की गई। इस दौरान स्कूल में दो घंटे तक दहशत का माहौल बना रहा। स्कूल कैम्पस के अंदर एक दूसरे को छात्र दौड़ा-दौड़ाकर पीट रहे थे। स्कूल के बच्चे न तो टीचर्स से संभल रहे थे और न ही स्कूल के गार्ड से संभल रहे थे। अंततः उन्हें संभालने और मारपीट को शांत करने के लिए पुलिस बल मांगना पड़ा। स्कूल कैम्पस में चल रही मारपीट को शांत करने के लिए पुलिस को भी बहुत मेहनत करना पड़ा। शाम होते-होते पुलिस के सभी आला अधिकारी भी स्कूल कैम्पस पहुंच गए थे। पुलिस ने कुछ छात्रों को पुलिस सकरी थाने लेकर चली गई है और स्कूल के टीचर्स से पूछताछ की जा रही है।

दरअसल सेंट जेवियर स्कूल का शहर में कई ब्रांच है लेकिन सुविधाए केवल भरनी के ही स्कूल में है। पढ़ाई के बाद प्रैक्टिकल करने के लिए दूसरी शाखाओं के बच्चों भरनी जाना पड़ता है। बच्चों को लाने-लेजाने का काम स्कूल प्रबंधन ही करती है। मंगलवार ब्यापार बिहार ब्रांच के बच्चों भरनी स्कूल में प्रैक्टिकल कर रहे थे। इसी दौरान भरनी कैम्पस के हॉस्टल में रहने वाले बच्चे वहां पहुंच गए। हॉस्टल के बच्चे ब्यापार बिहार ब्रांच की लड़कियों से छेड़खानी करने लगे। इसकी शिकायत छात्राओं ने स्कूल के टीचरों से की लेकिन छेड़खानी बंद करने के बजाए और ज्यादा करने लगे। दो लड़कियों की ड्रेस खिंचकर उसे निर्वस्त्र करने का प्रयास किया गया। इस घटना के बाद ब्यापार बिहार के छात्रों ने अपने पैरेंट्स को फोन करके इसकी जानकारी दे दी। इतनी में हॉस्टल के लड़के उग्र हो गए और सब अपने-अपने कमरे से रॉड, हॉकी स्टिक और बेसबॉल के बैट ले आए। फिर ब्यापार बिहार और हॉस्टल के बच्चों के बीच मारपीट शुरू हो गई। बच्चे कैम्पस के अंदर जान बचाने के लिए इधर-भागने लगे। इतने में बच्चों के पेरेंट्स भी पहुंच गए और स्कूल परिसर के की सोरगुल और बच्चों को भागते देखे तो वो अपने बच्चों को बचाने के लिए बाउंड्रीवाल कूदकर अंदर घुसे। होस्टल के बच्चों ने कई पैरेंट्स को भी जमकर पीटा।

इस दौरान स्कूल के दर्जनों टीचर्स, पैरेंट्स और स्कूल के गार्ड्स ने भी बच्चों को समझाने का प्रयास किया लेकिन कोई किसी की बात मानने के लिए तैयार नही थे। बस हॉस्टल के छात्र ब्यापार बिहार ब्रांच के छात्र-छात्राओं के दौड़ा-दौड़ाकर पीटे जा रहे थे। बाद में स्कूल प्रबंधन ने सकरी थाने को फोन करके पुलिस बल बुलाया। पुलिस ने जैसे ही कैम्पस के अंदर घुसी हॉस्टल के छात्र और उग्र हो गए। फिर पुलिस ने टीचर्स और गार्ड्स के सहयोग से ब्यापार बिहार के छात्रों को एक होस्टल में बंद किया और फिर हॉस्टल के जो बच्चे मारपीट कर रहे थे उनकी धरपकड़ शुरू की। मामला शांत होते-होते शाम के पांच बज गए थे। पुलिस के आला अधिकारी भी स्कूल कैम्पस में डर डाल दिया था। देर शाम तक पुलिस की करवाई और पूछताछ चल रही थी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 10, 2026महिला को टोनही बोलने वाली एक महिला और एक युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
बिलासपुरApril 10, 2026देश की जनता को पता है.. कौन भ्रष्ट है और कौन नहीं, खेड़ा के आरोप लगाने से कोई भ्रष्ट नहीं हो जाता – तोखन
बिलासपुरApril 9, 2026बेसमेंट में चल रहा था सर्विसिंग सेंटर, कोचिंग सेन्टर और गोदाम, तीन बिल्डिंग के पार्किंग को किया सील
बिलासपुरApril 9, 2026निगम कमिश्नर ने विभागीय कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियों को दिया नोटिस
