बिलासपुर। जरहागांव के डेनियल फार्म हाउस से पुलिस ने 10 जुआडियों को गिरफ्तार किया है। जुआरियों से पुलिस ने 83000 रुपए से अधिक नगद रकम जप्त किया है। जुए के फड़ से कुछ भाजपा नेताओं को भी पकड़ा गया था लेकिन उनका नाम पता लिखकर छोड़ दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार तखतपुर के नजदीक जरहागांव थाना क्षेत्र में पुलिस को मुखबिर से जुआ खेलने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर मुंगेली पुलिस जरहागांव स्थित पदमपुर रोड में मिंटू डेनियल के फार्म हाउस में छापामार कार्रवाई की। पुलिस को देखकर कई जुआरी भाग निकले लेकिन पुलिस ने दर्जनभर से ज्यादा जुआड़ियों को पकड़ लिया। जुए की महफिल में कई भाजपा नेता भी शामिल थे जिन्हे पुलिस ने थाने से छोड़ दिया। पुलिस ने जुआडियो के पास से ताश पत्ती सहित 83 हजार रुपए नगद रकम जप्त कर भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई की है। पकड़े गये जुआड़ियान 1. प्रशांत देवांगन पिता एसएस देवांगन उम्र 45 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 01 तखतपुर से 12500 रू, 2. राजेश बंजारे पिता स्व0 छेदीलाल उम्र 40 वर्ष बेलसरी थाना तखतपुर से 6000 रू, 3. अजय महिलांगे पिता कमल प्रसाद उम्र 24 वर्ष साकिन बेलसरी थाना तखतपुर के फड़ से 3000 रू., 4. खोडेश्वर पांडेय पिता अशोक कुमार उम्र 38 वर्ष साकिन मोढे़ थाना तखतपुर से 14500 रू.. 5. अविकाश ऊर्फ मिंटू डेनियल पिता सुभाष डेनियल उम्र 42 वर्ष साकिन भथरी थाना जरहागांव से 6000रू., 6. मनीष रजक पिता परदेशी रजक उम्र 22 वर्ष साकिन बेलसरी थाना तखतपुर से 1500रू., 7. दिलेश्वर साहू पिता देवलाल साहू उम्र 34 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 02 तखतपुर थाना तखतपुर से 13000रू., 8. संतोष बंजारे पिता स्व0 बी0डी0 बंजारे उम्र 43 वर्ष साकिन भथरी थाना जरहागांव से 11500रू., 9. रामचंद खाण्डेकर पिता स्व0 भागवत खाण्डेकर उम्र 45 वर्ष साकिन भथरी थाना जरहागांव के फड़ से 2000रू., 10. सामुएल दयाल पिता राजेश दयाल उम्र 36 वर्ष साकिन भथरी थाना जरहागांव से 1000रू. कुल नगदी जुमला रकम फड़ एवं पास से 83100 रू. जप्त किया किया गया है।
00 जुआरियों के नाम- पता
1 अजय बंजारे पिता कमल प्रसाद उम्र 23 वर्ष सा बेलसरी
2 संतोष बंजारे पिता स्व बी डी बंजारे उम्र 40 सा भर्ती
3 दिलेश्वर पिता देव सतनामी उम्र 35 वर्ष सा तखतपुर
4 प्रशात देवांगन पिता रमन देवांगन उम्र 45 वर्ष सा तखतपुर
5 विकाश डेनियल पिता सुयश डेनियल उम्र 42 सा भाथरी
6 राजेश बंजारे पिता छेदी लाला उम्र 40 सा बेलसरी
7 छोटा मसीह पिता राजेश मसीह
उम्र 36 सा भाथरी
8 मनीष रजक पिता परदेशी रजक उम्र 22 सा बेलसरी
9 रामचंद्र पिता भागवत प्रसाद उम्र 45 सा भथरी
10. सैनुएल दयाल.
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
