बिलासपुर। मंगलवार को महापौर रामशरण यादव ने वार्ड क्रमांक 47,48,49,51 में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए गाड़ी का पूजन कर कचरा कलेक्शन का शुभारंभ किया एवं वार्डो में कचरा कलेक्शन के लिए वार्डवासियों के घर पहुँच कर डस्टबीन का वितरण किया।

महापौर ने बताया कि परिसीमन के बाद 15 गांव दो नगर पंचायत एक नगर पालिका को नगर निगम बिलासपुर में जोड़ते हुए वार्डों की संख्या 70 की गई है। इन क्षेत्रों में विकास कार्य पर जोर दे रहें है। साथ ही पुराने वार्ड की तरह ही नए जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों से भी डोर-टू डोर कचरा कलेक्शन हो इसके लिए 14 वें वित्त आयोग अंतगर्रत मिशन क्लीन सिटी योजना के तहत 39 नग टाटा एस गोल्ड हॉपर टीप्पर वाहनों 2 करोड़ 15 लाख 67 हजार रुपये की लागत से खरीदी की है। वाहनों को शुरु करने के बाद जो निगम में नए ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ कर वार्डों की संख्या बढ़ाई गई है। वहां भी कचरा कलेक्शन की शुरूआत किया गया है। साथ ही इस वाहन का उपयोग स्वीपिंग के लिए भी किया जाएगा गीला और सूखा कचरा को एक जगह एकत्रित कर उसे अलग अलग करने और सुखा कचरा को बेचने के साथ ही गीला कचरा से वर्मी कंपोस्ट खाद बनाने के लिए नए जुड़े वार्डों में एसएलआरएम सेंटर भी बनाया जा रहा है। इस दौरान एम.आई.सी मेम्बर राजेश शुक्ला,व श्रीमती संध्या तिवारी, पार्षद नंदनी साखन दर्वे, लाला यादव, एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी राकेश वर्मा, संदीप चौधरी, प्रेम शंकर राठौर, राहुल यादव, सेनेटरी इंस्पेक्टर आलोक ठाकुर, व संजय श्रीवास, धन्नू भोई, आदि मौजूद थे ।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
