बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई है और तीन लोग घायल है। घटना रविवार को तब हुई जब बारिश से बचने के लिए लोग तालाब किनारे एक पेड़ के नीचे खड़े थे।
मिली जानकारी के अनुसार 8 सितम्बर को 3.30 बजे थाना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहतरा (लटुवा) में आकाशीय बिजली गिरने से 7 लोगों की मृत्यु हो गई। सभी लोग बारिश से बचने के लिए नया तालाब किनारे पेड़ के नीचे खड़े हुए थे। पेड़ के नीचे लगभग लोग थे और सभी आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ा और तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। बादल गरजने लगे और बिजली चमकने लगी। इसी दौरान अचानक बिजली गिरी से और पेड़ के नीचे खड़े ग्रामीण उसके चपेट में आ गए। घटना स्थल पर 7 लोगों की मृत्यु हो गई। साथ ही 4 अन्य लोग घायल है, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल बलौदाबाजार लाया गया है। सभी मृतकों के शव भी पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बलौदाबाजार लाया गया है। आकाशीय बिजली गिरने से जिन लोगों की मौत हुई है उनमें से सुरेश साहू, संतोष साहू, पप्पू साहू, पोखाराजा विश्वकर्मा, थानेश्वर साहू, देवदास, विजय साहू की मौत हो गई। वहीं चेतन साहू, बिंदराम साहू और बिसंभर साहू घायल है, जिनका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ब्लौदाबाजार पहुंच गए है। यहां उन्होंने घायलों और उनके परिजन से मेले और डॉक्टरों से बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। इसके बाद श्री वर्मा परिजन से मिलने के लिए मोहतरा पहुंच गए है। मुख्यमंत्री घटना पर दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिजन को चार चार लाख रूप सहायता राशि देने की घोषणा की है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 1, 2026पटवारियों को हड़ताल खत्म कर तत्काल काम पर लौटने का अल्टीमेटम, नहीं लौटने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
बिलासपुरNovember 1, 2026आस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारी शुरू, छठ घाट में छठ पूजा समिति कार्यालय का शुभारंभ
बिलासपुरOctober 31, 2026सरपंच का चुनाव क्या हारा अपने ही मतगणना एजेंट की करा दी हत्या, 1 लाख 20 हजार में दिया था सुपारी
बिलासपुरOctober 31, 2026नदियों की रेत से पहाड़ों के पत्थर तक, बेलतरा की प्राकृतिक संपदा पर संकट – अंकित
