रायपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वन मंत्री और मोहम्मद अकबर, हरेंद्र नेताम, मदार खान, और प्रदीप ठाकुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। बालोद जिले के डौंडी थाने में बीएनएस की धारा 108 के तहत यह केस दर्ज किया गया है। सभी के खिलाफ आरोप जय की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए लिए और न ही नौकरी दिलाई और न पैसे लौटाए।
मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले ही शिक्षक देवेंद्र कुमार ठाकुर ने अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड नोट में उन्होंने मोहम्मद अकबर सहित अन्य लोगों पर वन विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाया था। नोट में लिखा था कि आरोपियों ने 40 से अधिक लोगों से 3 करोड़ 70 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी की है। मृतक के सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने डौंडी थाने में धारा 108 BNS 3(5) BNS के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। साथ ही धारा 420 के तहत भी जुर्म दर्ज किया गया है। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें 3 सितंबर को डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया गांव में शिक्षक देवेंद्र कुमार ठाकुर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। मौके से पुलिस को मिला एक सुसाइड नोट मिला था। जिसमें मौत के लिए सभी चारों को दोषी ठहराया था। नोट में यह भी लिखा की मेरी मौत के बाद पैसा दिलाने का प्रयास लीला राम कोर्राम करेंगे और न्याय दिलाएंगे। यही सुसाइड नोट अब जांच का मुख्य आधार बन गया है। बताया जा रहा है की हेडमास्टर ने अलग-अलग विभागों में नौकरी दिलाने के नाम पर रिश्तेदारों के साथ कई अन्य लोगों से लाखों रुपए लेकर मोहम्मद अकबर सहित चारों को दिया था। लेकिन नौकरी लगी नही और पैसे भी वापस नहीं किए गए, परेशान होकर हेडमास्टर ने फांसी लगा ली थी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
