बिलासपुर। ऑन लाइन खरीदी का चस्का अब खतरनाक होता जा रहा है। लोग फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसे साइट्स से धारदार और बटन वाला चाकू मंगा रहे है। इनमें नाबालिग बच्चे भी शामिल है। रायपुर पुलिस ऐसे 3 सौ लोगों से चाकू जब्त की है। इन सभी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की जा रही है।

पिछले कुछ दिनों से धारदार हथियार से हुई घटनाओं को ध्यान में रखके पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव ने रायपुर पुलिस के समस्त अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को कार्य योजना तैयार कर अवैध रूप से चाकू लेकर घुमने वालों और बिक्री करने वालों की पतासाजी करने के लिए कहा था। श्री यादव ने आॅन लाईन शाॅपिंग साईट्स जैसे एमेजाॅन, फ्लिपकार्ट सहित अन्य शाॅपिंग साईट से धारदार व घातक चाकू मंगाने वालों की भी सूची तैयार करने के लिए कहा था। जब पुलिस ने ऐसे लोगों की सूची तैयार की तो दंग रह गए। ऑन लाइन चाकू मंगाने वालों की सूची में आदतन अपराधी तो शामिल थे ही नाबालिग बच्चों की संख्या भी बड़ी संख्या में थी। पुलिस ने अभी तक जो सूची निकाली है उसमें रायपुर में निवासरत 502 एवं सरहदी जिलो में निवास करने वाले 282 लोगो ने वर्ष – 2020 में जनवरी से दिसंबर तक फ्लिप्कार्ट के माध्यम से आॅन लाईन आर्डर कर धारदार एवं बटनदार चाकू मंगाया है। सूची में शामिल व्यक्तियों की रायपुर पुलिस ने तस्दीकी अभियान प्रारंभ की है।
अब तक की तस्दीकी अभियान में अलग – अलग थानों द्वारा लोगों से लगभग 300 नग चाकू जप्त की गई है। जिसमें 11 पुराने शातिर अपराधी भी शामिल है। सभी 11 पुराने अपराधियों/संदिग्धों से 11 नग चाकू जप्त कर उनके विरूद्ध आम्र्स एक्ट की कार्यवाही की गई है। सूची में शामिल 119 नाबालिक बच्चों से भी चाकू मंगाये गये है उनसे चाकू जमा कराकर ऐसे बच्चों के परिजनों को थाना बुलाकर समझाईश दी जा रहीं है। जब परिजनों को थाना बुलाया गया तो ज्यादार बच्चों के पैरेंट्स ने चाकू मंगाए जाने से अनभिज्ञता जाहिर की है। इसका मतलब साफ हो गया है कि बच्चे अपने पैरेंट्स से छुपाकर चाकू मंगा रहे है। रायपुर पुलिस के इस अभियान की परिजनों एवं अन्य लोगों ने भूरी – भूरी प्रशंसा की है तथा परिजनों ने उनके लड़कों द्वारा किसी भी बड़ी घटनाओं में शामिल होने के पूर्व रोक लेने तथा रायपुर पुलिस द्वारा इस बात से उन्हें अवगत कराने पर परिजनों द्वारा रायपुर पुलिस को धन्यवाद दिया गया है। चाकू जमा कराये जाने पर किसी भी व्यक्तियों द्वारा आपत्ति नहीं जतायी गयी है तथा पुलिस का सहयोग करते हुए सहर्ष चाकू जमा किये जा रहे है। अवैध रूप से धारदार व घातक चाकू की खरीदी-बिक्री करने वालों के साथ ही आॅन लाईन शाॅपिंग साईट जैसे एमेजाॅन, फ्लिपकार्ट सहित अन्य शाॅपिंग साईट से धारदार व घातक चाकू मंगाने वालों पर रायपुर पुलिस द्वारा लगातार नजर रखीं जा रहीं है। रायपुर पुलिस द्वारा सरहदी जिलो को आॅनलाईन धारदार चाकू मंगाये जाने वालो की लिस्ट आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु पत्राचार के माध्यम से प्रेषित की जा रही है।
रायपुर पुलिस द्वारा आम जनता से अपील की जाती है कि वे आॅन लाईन शाॅपिंग साईट्स से बटनदार, धारदार व घातक चाकू/गुप्ती जैसे अन्य हथियार न मंगाये तथा चाकूबाजों के संबंध में जानकारी देकर रायपुर पुलिस का सहयोग करें, जिससे चाकूबाजी की घटनाओं पर पूर्ण रूप से काबू पाया जा सकें। रायपुर पुलिस का धारदार हथियार के विरूद्ध चलाया जा रहा यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
00 बिलासपुर पुलिस भी करे पड़ताल
रायपुर में नवयुवकों को जिस तरह ऑनलाइन तरह-तरह के चाकू मंगा कर अपने पास रखने का चस्का लगा है। उसे देखते हुए बिलासपुर पुलिस को भी सावधान हो जाना चाहिए और उसे यहां भी ऑनलाइन चाकू छुरी मंगाने वालों की तस्दीक करनी चाहिए।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedMay 28, 2026पुलिस ने 3 डीजल चोरों को किया गिरफ्तार, हाइवे किनारे खड़ी वाहनों को बनाते थे निशाना
बिलासपुरMay 27, 2026खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोल डिपो सील, 1500 मीट्रिक टन कोयला जप्त, लोडर, JCB और हाइवा समेत 9 गाड़ियां भी जप्त
बिलासपुरMay 27, 2026मोटरसाइकल हटाने को लेकर जानलेवा हमला, दो आरोपी फरार
बिलासपुरMay 27, 2026तखतपुर रोड में सड़क हादसा, एडिशनल एसपी के चाचा की मौत, तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर
