कोरबा। SECL के असिस्टेंट मैनेजर और इंजीनिर समेंत 5 लोगों को कोरबा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये पांचों अधिकारी रात के अंधेरे में पुलिस का सायरन लगाकर भारी वाहनों से जबरन वसूली कर रहे थे। इस बात की जानकारी मिलने पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की और पांचों अधिकारी और कर्मचारियों को गिरफ्तार किया।
मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। प्रार्थी ट्रक मालिक अफसर अंसारी के ड्राइवर हार्दिक अंसारी ने कटघोरा थाना में लिखित शिकायत की है। उसने बताया कि वह ट्रक क्रमांक सीजी 12 बीजे 6068 में रायपुर से चावल लोड कर फरबेसगंज बिहार जा रहा था। देर रात लगभग 3ः15 बजे ढेलवाडीह बायपास के पास बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 12 बीजी 9852 जो सायरन बजाते हुए गाड़ी के सामने आकर खड़ी हो गयी। इसके बाद गाड़ी से 5 लोग उतरे और अपने आपको टीआई व पुलिस बताते हुए डराने धमकाने लगे। गाड़ी का पेपर व बिल्टी पेपर की मांग की। गाड़ी के सभी पेपर दिखाने के बाद भी उन लोगों ने चालक से अवैध तरीके से पैसों की मांग करने लगे। पैसा नही देने पर चालक को जेल भेजने की धमकी भी दी गयी। इसके बाद आरोपियों ने ट्रक चालक से उसके पास रखे 2000 रूपये नगद और उसके मोबाइल को भी छीन कर अपने पास रख लिए। उधर इस मामले की जानकारी मिलते ही एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर तड़के ही पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश दी गयी। मौके से पुलिस ने अवैध वसूली में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कि गिरफ्त में आये पांच आरोपियों में 4 एसईससीएल के कर्मी और अधिकारी है। बताया जा रहा है कि एसईसीएल की ढेलवाडीह कोयला खदान में मुकेश केशरवानी की पोस्टिंग असिस्टेंट मैनेजर के पद पर पदस्थ है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी मुकेश केशरवानी अपने सहकर्मी अभिषेक मीणा, विकास मीणा और हर प्रसाद पटेल के साथ मिलकर रात के अंधेरे में भारी वाहन चालको से अवैध तरीके से गाड़ियों की जांच के नाम पर वसूली कर रहे थे। इस ग्रुप में एसईसीएल के असिस्टेंट मैनेजर मुकेश केशरवानी के साथ ही इंजीनियर और कम्पयूटर आॅपरेटर के पद पर कार्यरत अन्य तीन कर्मी शामिल थे। जबकि दिलीप यादव प्राईवेट वाहन चालक है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। उधर इस घटना की जानकारी के बाद से एसईसीएल प्रबंधन में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि जल्द ही इस मामले में एसईसीएल प्रबंधन भी आरोपी बने कर्मियों पर एक्शन ले सकती है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 16, 2026युवा हॉकी खिलाड़ी अवि को मिले सम्मान और विशेष प्रोत्साहन राशि, प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ी को सरकार दे नई उड़ान : केशरवानी
बिलासपुरJune 16, 2026अपने को बताया अयोध्या का पंडित, व्यापारी को लगा दिया ढाई लाख का चूना, हैदर अली गिरफ्तार, वसीम फरार
बिलासपुरJune 15, 2026कबाड़ियों पर पुलिस का प्रहार, चोरी की 83 क्विंटल कबाड़ जप्त, 7 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJune 15, 2026प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित, हर क्षेत्र में हुआ विकास – साव
