बिलासपुर। गर्मी शुरु होते ही पानी की समस्या वार्डों में न हो इसलिए टैंकरों का जायजा लेने महापौर रामशरण यादव बुधवार को सुबह 1० बजे पंप हाउस पहंुच जल विभाग के अधिकारी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें। महापौर रामशरण को जल विभाग के टैंकर और स्टोर प्रभारी पामेश मिश्रा ने बताया कि 35 टैंकर अभी है। 14 रनिंग में है। पांच टैंकर लिकेज है। 5 टैंकर रिपेयरिंग के लिए गया है। 7 टैंकर स्क्रैब के लायक है। और पांच टैंकरों को जोन में दिया गया है। लिकेज टैंकर को समय पर नहीं सुधरवाने पर प्रभारी मिश्रा को महापौर ने फटकार लगाई। जानकारी लेने के बाद महापौर यादव ने टैंकरों का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होने पाया कि कई टैंकरों के चक्के गायब है। चार -पांच टैंकर में छोटी-छोटी लिकेज है। जिसे नहीं सुधरवाया जबकि 4 माह पहले ही जल विभाग को लिकेज ठीक कराने के लिए राशि आबंटन कर दिया गया। वाहन शाखा प्रभारी गोपाल ठाकुर से पूछा की अखिर समय पर टैंकरो को ठीक क्यो नहीं कराया गया। फटकार लगाते हुं कहा कि जल्द से जल्द सभी समस्या दूर करने ताकि गर्मी में पानी सप्लाई के लिए कोई परेशानी न हो। गोपाल ठाकुर को 1 साल पहले 2 टीपर को सुधरवाने के लिए निर्देश दिए थे। लेकिन अभी तक सुधार नहीं हो पाया इसपर महापौर ने नाराजगी जताई।

0 जल परीक्षण प्रयोग शाला का निरीक्षण किया
महापौर रामशरण यादव जल परीक्षण प्रयोग शाला में निरीक्षण के लिए पहुँचे जहां उन्होने जानकारी ली की शहर के किस-किस क्षेत्र में पानी जांच के लिए सैंपल भेजे है। जहां भी गंदा पानी आने का शिकायत मिल रहा है। वहां का सैंपल तत्काल ले और रजिस्टर में उसे दर्ज करने के निर्देश दिए।
0वाहन शाखा प्रभारी को हटाने कहा
वाहन शाखा के प्रभारी को वाहनों के सुधारकार्य के लिए पैसा देने के बाद भी समय पर काम नहीं कराया गया। जिससे नाराज महापौर ने नगर निगम आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी को फोन लगाकर जानकारी देते हुए कहा कि प्रभारी अगर समय पर काम नहीं करा सकते है। तो उन्हें इस विभाग से हटाकर दूसरे को प्रभार देने के लिए कहा है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
