हिप्पो के बाद कानन में गोराल की मौत

बिलासपुर। कानन पेंडारी के मिनी जु में गुरुवार को गोराल की मौत हो गई। मिनी जु के अधिकारियों का कहना है कि वह वृद्ध हो गया था।

कानन पेंडारी के मिनी जु में लगातार वन्य प्राणियों की मौत हो रही है। अभी अभी एक हिप्पो गजनी की मौत हुए सप्ताहभर नही हुए है। गुरुवार को एक गोराल की मौत हो गई। गोराल की उम्र 11 साल की थी। वन विभाग के अधिकाइयो का कहना है कि गोराल की औसत आयु 12 से 14 साल होती है। इसे वन्यजीव के अनुसुची 3 में रखा गया है। गोराल को अप्रेल 2015 में नेशनल जुलाजिकल पार्क दिल्ली से लाया गया था। कानन पेंडारी मिनी जु के एसडीओ और मिनी जु अधीक्षक संजय लूथर का कहना है की वृद्धावस्था के चलते गोराल को पांच दिन पहले पैरालिटिक अटैक आया था। जिसके कारण उसके पीछे के दोनों पैर काम नही कर रहे थे। जु के डॉक्टर उसका इलाज कर रहे थे। आज 11.30 उसकी मृत्यु हो गई। जिसका शव विछेदन तीन डॉक्टरों की टीम ने किया। जिसमें डॉ आर एम त्रिपाठी, डॉ अजित पांडेय ओर डॉ स्मिता प्रसाद के द्वारा किया गया ततपश्चात समस्त अंगों के साथ दाह संस्कार किया गया।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *