बिलासपुर। प्रदेश के उद्योग एवम आबकारी मंत्री कवासी लखमा का कहना है कि लोग शराब कम पिएं इसलिए शराब रेट बढाया है। उन्होंने कहा कि देश का सबसे बेस्ट उद्योग नीति छत्तीसगढ़ में बनाया गया है।
गुरुवार को प्रदेश के उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे थे। इस दौरान ठाकुर छेदीलाल बैरिस्टर कृषि महाविद्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश की उद्योग नीति देश के अन्य प्रदेशों की तुलना में सबसे बेस्ट नीति बनी है। इस नीति को ऐसी कमरे में बैठकर नही बनाया गया है। इस नीति को बनाने से पहले सभी प्रदेशो की उद्योग नीति का अध्ययन किया गया, उनमें जो खामियां थी उन्हें दूर किया गया। इसके अलावा उद्योगपतियों से चर्चा की गई, किसानों से चर्चा की गई है, स्वयं सेवी संस्थाओं से चर्चा किया गया। इसके बाद तैयार किया गया है। हमारे प्रदेश के उद्योग नीति में एक सबसे महत्पूर्ण नियम जोड़ा गया है जिसके अनुसार रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, दुर्ग जैसे शहरों से जितना ज्यादा दूरी पर उद्योग स्थापित किया जाएगा उद्योगपति को उतना ज्यादा लाभ दिया जाएगा, उन्हें उतनी ही ज्यादा छूट और सुविधाएं दी जाएगा। जब श्री लखमा से पूछा गया कि प्रदेश शराब की कीमत तीन गुना बढ़ा दी गई है ? इस पर उन्होंने कहा कि शराब का रेट इसलिए बढ़ाया गया है कि लोग कम पिएं। जब शराब महंगा होगा तो लोग इसे कम पिएंगे।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
