भिलाई। चार घंटे की पूछताछ के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल को पुलिस ने छोड़ दिया है। लेकिन पुलिस ने उसका मोबाइल जप्त कर लिया है। कल इसी मामले में पुलिस ने दीप्ति बघेल से भी पूछताछ की थी और उसका मोबाइल भी जप्त किया था।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल से भिलाई थाने में करीब चार घंटे पूछताछ करने के बाद देर शाम उसे पुलिस ने छोड़ दिया है। CSP छावनी हरीश पाटिल और थाना प्रभारी महेश ध्रुव ने चैतन्य बघेल से कई सवाल पूछे। पूछताछ समाप्त होते ही पुलिस ने चैतन्य का मोबाइल जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि चार घंटे की पूछताछ में पुलिस ने चैतन्य से पचासों सवाल पूछे जो असिस्टेंट प्रोफेसर विनोद शर्मा पर हुए हमले से संबंधित था। पुलिस के कितने सवाल का जवाब चैतन्य ने दिया इसका खुलासा नहीं हो सका है। थाने से बाहर निकलकर चैतन्य ने स्थानीय मीडिया से कहा कि पुलिस ने उन्हें बयान देने के लिए बुधवार रात 8 बजे नोटिस देकर बुलाया था। पुलिस के बुलावे पर वह बयान दर्ज कराने के लिए थाना आए थे। सवाल क्या पूछे गए ? इसे पर चैतन्य ने कहा कि मामला में अभी विवेचना चल रही है। आपको बता दे पुलिस ने इसी मामले में बुधवार को भूपेश बघेल की बेटी दीप्ति से भी पूछताछ की थी और पूछताछ के बाद उसका भी मोबाइल जब्त किया था।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
