बिलासपुर। मानवाधिकार सहायता संगठन अंतर्राष्ट्रीय जिला बिलासपुर द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 30 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया।
मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय के प्रदेश संगठन मंत्री मुन्नालाल साहू और प्रदेश कोषाध्यक्ष रामू दास लहरे ने बताया कि संघ के प्रदेश अध्यक्ष रामू राव और प्रदेश अध्यक्षा नारी शक्ति श्रीमती निर्मला राव के निर्देश पर राजेंद्र साहू जिला अध्यक्ष और वीरेंद्र कुमार साहू जिला महासचिव की अध्यक्षता में एवं श्री राम ब्लड कारपोरेशन के सहयोग से दिनांक 29 सितंबर 2024 को सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक सामुदायिक भवन यदुनंदन नगर कॉलोनी तिफरा बिलासपुर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 30 यूनिट रक्त दान किया गया। जिसमें राजेंद्र कुमार साहू जिला अध्यक्ष व राजेश कुमार कंवर जिला महामंत्री और स्नेहा डांडेकर प्रदेश सचिव एवं प्रीति गौराहा जिला सहसंयोजक द्वारा स्वयं रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे मुन्नालाल साहू प्रदेश संगठन मंत्री, रामू दास लहरे प्रदेश कोषाध्यक्ष, राजा साहू प्रदेश महासचिव, पार्वती साहू प्रदेश महामंत्री नारी शक्ति, स्नेहा डांडेकर प्रदेश सचिव नारी शक्ति रही। इस कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारी राजेंद्र साहू जिला अध्यक्ष, वीरेंद्र कुमार साहू जिला महासचिव, राजेश कुमार कंवर जिला महामंत्री, मनीष अग्रवाल जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष, अवधेश ठाकुर जिला कोषाध्यक्ष, दुर्गेश ठाकुर जिला सचिव, रामसेवक साहू जिला संगठन मंत्री, रितु बजाज जिला सचिव नारी शक्ति, भारतीय साहेल, वर्षा थककर, सीमा साहू उपस्थित थी। शिविर में प्रवेश कश्यप जोन कमिश्नर जोन क्रमांक 2 तिफरा, रत्ना श्रीवास्तव भवन प्रभारी, बसंत कुमार साहू ओंकार टेंट हाउस का विशेष सहयोग रहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026गजब की ठगी है भाई, एक महिला ने युवक को झांसे में लेकर 83 लाख रुपए ठग लिए…, पढ़े मूर्खता की रोचक कहानी…
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
