कोरोना से 14 की मौत, प्रदेश में ढाई हजार नए संक्रमित, अब मास्क नहीं लगाने पर 5 सौ रुपए जुर्माना

बिलासपुर। गुरुवार को कोरोना से प्रदेश में 14 लोगों की मौत हो गई है। लगभग ढाई हजार नए मरीज मिले है। यही कारण है कि सरकार ने मास्क नहीं लगाने वालों पर अब 5 सौ रुपए जुर्माना करने का निर्णय लिया है। इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

स्टेट कोविड-19 कंट्रोल सेंटर से कोविड-19 को लेकर प्रदेश के जो आंकड़े आज मिले हैं वह वाकई काफी डराने वाले हैं। गुरुवार को प्रदेश में कुल 2419 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। वही दुर्ग में आज मिलने वाले नए संक्रमित मरीजों की संख्या 900 के पार हो गई है। रायपुर में भी रिकॉर्ड 550 संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि राजनांदगांव में 163, बेमेतरा में 116, और बिलासपुर में 114 नए संक्रमित मरीजों के मिलने से प्रदेश में खतरे की घंटी बज दे रही है। गुरुवार को कोरोना से प्रदेश में कोरोना से कुल 14 मौतें भी हुई है। जिनमें राजनांदगांव में 2, राजधानी रायपुर में 3 लोगों की मौत हुई है। दुर्ग में सर्वाधिक 4 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा राजनांदगांव में दो और बेमेतरा महासमुंद रायगढ़ कोरबा तथा सूरजपुर में एक-एक मौत होने की जानकारी मिली है।

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए सरकार ने कई सख्त फैसले लिए है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में धारा 144 लगा दी गई है। जिससे कहीं भी सार्वजनिक कार्यक्रम जैसे होली मिलन या फ़ाग गायन आदि का आयोजन नही किया जाएगा। राजधानी रायपुर में बढ़ते संक्रमण के कारण हीरापुर, अमलडीह, चंगोराभाठा और न्यू राजेन्द्र नगर को कंटेंमेंट जोन घोसित कर दिया गया है। इसके अलावा मास्क नही लगाने वालों पर 5 सौ रुपए जुर्माना लगाया जाएगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। पुलिस विभाग को ऐसे लोगों के खिलाफ सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *