बिलासपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बेहद करीबी तंत्र केके श्रीवास्तव को पुलिस ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। उसे पकड़वाने पर पुलिस द्वारा 10 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। बिलासपुर के केके श्रीवास्तव 15 करोड़ रुपए की ठगी कर फरार है।
बिलासपुर निवासी केके श्रीवास्तव पिछली सरकार के समय काफी प्रभावशाली रहे थे। मुख्यमंत्री रहते हुए हुए भूपेश बघेल लगभग हर महीने उनके घर आते थे और तंत्र मंत्र का दौर चलता था। इसका लाभ हुए उठाते श्रीवास्तव ने स्मार्ट सिटी में 300 करोड़ रुपए का ठेका दिलाने के नाम पर दिल्ली के कारोबारी रावत एसोसिएट के मालिक अशोक रावत से 15 करोड़ रुपये ठग लिए। इस दौरान केके ने ठेका नहीं मिलने पर 17 सितंबर 2023 तक पैसे लौटा देने का वादा किया, लेकिन काम नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने थाने में शिकायत करने की चेतावनी दी तो उन्होंने कंचन श्रीवास्तव के अकाउंट से विभिन्न खातों में तीन करोड़ 40 लाख रुपये वापस लौटाया और तीन-तीन करोड़ रुपये के तीन चेक दिए। बाद में तीनों चेक बाउंस हो गए। केके श्रीवास्तव ने इस ठगी को अंजाम देने के लिए पांच बैंक खातों का उपयोग किया। जिसमे 300 करोड़ रुपए का लेन-देन हुआ है। ये खाते ईडब्ल्यूएस मकानों में रहने वालों के नाम पर है। पुलिस ने इसकी जांच आयकर विभाग से करा रही है। बताया जा रहा है कि ईडी भी जल्द ही इस मामले की जांच शुरू कर सकती है। तेलीबांधा थाना पुलिस आरोपित की तलाश में लगी है। उसके कई ठिकानों में पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वे परिवार सहित फरार है। केके ने कोरबा में राखड़ परिवहन करने के लिए कंपनी बनाई थी। इसके जरिए उद्योगों से निकलने वाले राख का परिवहन उन्हीं की कंपनी करती थी। कोल घोटाले के दौरान उनकी कंपनी को भी ईडी ने जांच के घेरे में लिया था।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
बिलासपुरAugust 1, 2026ये उसी मल्हार की सड़क है जिसका जिक्र देश के प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात में किया था, अब दी है आंदोलन की चेतावनी
बिलासपुरAugust 1, 2026घोर बेज्जती : लगाना था कांसे की प्रतिमा, लगा दिया सीमेंट की, नेताओं और अधिकारियों को बेवकूफ बनाने कर दिया पालिश
