रायपुर। धरसींवा के निनवा गांव में एक श्रद्धालु ने अपनी कुल देवी काली के सामने गर्दन काटकर बलि दे दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक पिछले 48 घंटे से काली की पूजा और तंत्र मंत्र में जुटा था।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज मामला घटना सामने आया है। यहां एक अधेड़ व्यक्ति भुवनेश्वर यादव ने मां काली को खुश करने के लिए खुद की ही बलि दे दी है। यह व्यक्ति पिछले 48 घंटे से लगातार मां काली को प्रसन्न करने के लिए पूजा अर्चना और तंत्रक्रिया कर रहा था। लेकिन जब मां काली प्रकट नहीं हुईं, तो व्यक्ति ने हताश होकर खुद के गले पर कैंची से वार करना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद चीखने की आवाज सुनकर परिवार के लोग मंदिर की ओर दौड़े तो देखा कि वह खून से लथपथ पड़ा है और चारों ओर खून फैला हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले को लेकर जांच की जा रही है। पुलिस ने इस मामले को लेकर बताया है कि ये घटना शनिवार सुबह 11 बजे की है। घटना स्थल पर मिले सबूतों के मुताबिक भुनेश्वर ने मां काली को खुश करने के लिए ये कदम उठाया है। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि भुनेश्वर बलि की बात तो करता था, लेकिन किसी को उम्मीद नहीं थी कि वो कभी ऐसा कदम उठाएगा। इस घटना से परिवार के लोग तो हैरत में हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 14, 2026मॉर्निंग वॉक में निकले दंपत्ति, चोरों ने घर में बोला धावा, लाखों के गहने कर दिए पार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 13, 2026दुरंतो एक्सप्रेस में विदेशी सोने की तस्करी, दो गिरफ्तार, RPF ने जप्त किया 2 करोड़ का सोना
बिलासपुरAugust 12, 2026बिलासपुर जैसा बेलतरा को खूबसूरत बनाना चाहते है सुशांत ! सवाल – बिलासपुर खूबसूरत कहां है ?
जांजगीर जिलाAugust 12, 2026पोस्ट ऑफिस के एजेंट ने लगाया 150 लोगों को चुना, 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का गबन, पुलिस ने किया गिरफ्तार
