जगदलपुर। दरभा घाटी के हमले में शामिल 4 नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। इनमे से एक पर सरकार ने के लाख रुपए का इनाम रखा था। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में एक महिला माओवादी भी शामिल है।
छत्तीसगढ़ में नारायणपुर और दंतेवाड़ा की सीमा में सुरक्षाबलों की मुठभेड़ से नक्सलियों में दहशत और भगदड़ जैसे हालात है। इसी भगदड़ का नतीजा की चार नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। इनमे से एक महिला नक्सली शामिल है। आत्मसमर्पित नक्सली पाण्डु उर्फ छोटा पांडु कवासी वर्ष 2014 में नक्सली संगठन में भर्ती हुआ था और वर्तमान में कांगेरवेली एरिया कमेटी अंतर्गत माचकोट एलओएस सदस्य के पद में सक्रिय कमाण्डर देवा, संजू, मंगतू लक्मण, महेश व अन्य नक्सलियों के साथ मिलकर काम करता था। कांगेरवेली एरिया कमेटी क्षेत्र के नक्सली महेश एवं अन्य नक्सलियों के साथ सम्मिलित होकर थाना दरभा के ग्राम चांदामेटा, पटेलपारा, मुरियामीपारा, भडरीमहु, उरूकपाल, प्यारभाट पारा क्षेत्र में पुलिस पार्टी पर फायरिंग एवं रोड निर्माण में लगे वाहनों में आगजनी करने जैसे अपराधों में सम्मिलित था। इसके उपर छग शासन द्वारा 1 लाख ईंनाम घोषित था। आत्मसमर्पित नक्सली मनकु राम कश्यप एवं फूलमती उर्फ गिरजा माड़ क्षेत्र के इंद्रावती एरिया कमेटी अंर्गत नक्सली संगठन में रहकर सकिय रूप से कार्यरत थे। दोनों के बीच नजदीकी रिश्ता होने से शादी कर कुछ वर्ष संगठन में रहने के बाद नक्सली संगठन छोड़कर दोनों पति पत्नी ओरछा क्षेत्र में अपने घर में आकर रह रहे थे। दोनों नक्सली घर में रहते हुए नक्सल गतिविधियों को अंजाम देते थे। दोनो नक्सलियों को दैनिक उपयोगी की सामाग्री पहुंचाते थे। इसी प्रकार करिया पोयाम पार्टी सदस्य के रूप पर सकिय रूप से ग्राम करेली, थाना ओरछ क्षेत्र में सकिय था। इसके पश्चात् ग्राम करेली अपने घर में आकर नक्सली गतिविधियों पर संलिप्त रहकर नक्सलियों को दैनिक उपयोग की सामाग्री पहुंचाता था। आपको बता दें दरभा डिवीजन 2005 से 2015 तक नक्सली गतिविधियों का मुख्य केंद्र था, लेकिन 2016 के बाद से इसमें गिरावट आई है। वरिष्ठ नक्सली नेताओं के मारे जाने और आत्मसमर्पण के कारण क्षेत्र के अधिकांश नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है, जिससे नक्सली गतिविधियों में कमी आई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरFebruary 2, 20266000 करोड़ महादेव सट्टा कांड की परछाईं फिर लौटी, कांकेर का हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड, DGP ने दो जिलों के SP को निगरानी बढ़ाने और सतर्कता बढ़ाने दिए निर्देश
बिलासपुरFebruary 2, 2026नेशनल हाईवे में लूट, 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 कार, 7 मोबाईल और 8000 रू नगद जप्त, पीड़ित के खिलाफ भी होगा जुर्म दर्ज…
बिलासपुरFebruary 1, 2026माघी पूर्णिमा स्नान के साथ छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे बड़ा मेला शुरू, रात भर चला भजन- कीर्तन
बिलासपुरFebruary 1, 202634 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार, पंजाब के तरनताल से हो रही थी सप्लाई
