सरगांव। अध्यापन कार्य को सरल,सरस एवं आनंददायी बनाने हेतु शिक्षक द्वारा तैयार की गये टीएलएम के प्रदर्शन हेतु संकुल स्रोत केन्द्र-सरगांव एवं मोहभट्ठा के संयुक्त तत्वावधान में टीएलएम मेला का आयोजन कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल सरगांव में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री रामजी पाल के द्वारा शिक्षकों की रचनात्मकता की प्रशंसा करते हुए अध्यापन कार्य में टीएलएम के महत्व को रेखांकित किया गया। उक्त आयोजन में दोनों संकुल के
प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला के शिक्षक/शिक्षिकाओं ने अपनी सहभागिता दी। सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री रामजी पाल के द्वारा कार्यक्रम के प्रारंभ में टीएलएम सभी स्टाल में जाकर प्रदर्शित टीएलएम का अवलोकन कर अध्यापन कार्य में उसके प्रयोग के संबंध में शिक्षक शिक्षिकाओं से जानकारी ली गई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संकुल समन्वयक भगवती प्रसाद मिश्र ,दयाराम यादव, संजय त्रिपाठी की विशेष भूमिका रही। कोविड के बचाव हेतु मास्क ,सोशल डिस्टेंसिंग , सेनिटाइजर आदि नियमों का पालन करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
