रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने सराफा चोरों को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। शहर के अंतरराज्यीय बस स्टैंड में नियमित निरीक्षण के दौरान पुलिस ने 10 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का सोना पकड़ा है। यह सोना किसे सप्लाई होने वाला था यह अभी पता नहीं चला है। फिलहाल पुलिस ने 10 करोड़ रुपए का सोना जब्त करके आयकर विभाग को सौंप दिया है। रायपुर में पुलिस के अनुसार भाठागांव अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर चेकिंग के दौरान करीब 13 किलोग्राम सोना जब्त किया है। इसकी कीमत करीब 10 करोड़ बताई जा रही है। पुलिस ने सोने के जेवर समेत 3 आरोपियों को भी पकड़ा है। बताया जा रहा है यह सोना तीन करोबारी रायपुर लेकर पहुंचे थे। इनकम टैक्स के अफसरों ने तीन कारोबारियों से सोने के वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन कारोबारी कोई सबूत नहीं दे पाए। इस मामले में पुलिस और इनकम टैक्स की टीम पूछताछ कर रही है, ताकि पता चल सके कि इतना सोना आया कहाँ से ? ज्ञात हो कि रायपुर की दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है। इसके बाद से ही शहर में पुलिस ने चैकिंग बढ़ा दी है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
