बिलासपुर। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने बिलासागुडी में शहर के सभी थाना प्रभारियों एवं राजपत्रित अधिकारियों की बैठक ली गई।
बैठक में सभी थाना प्रभारियों और अधिकारियों को मुस्लिम समुदाय का शब-ऐ-बारात, मसीही समाज का पॉम संडे, होलिका दहन और दूसरे दिन होली को ध्यान में रखते हुए शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिला प्रशासन द्वारा शहर में धारा 144 लागू होने से सामूहिक आयोजन न किए जाने व COVID-19 के नियमो को सख़्ती के पालन करने साथ ही नियमो के उल्लंघन करने वालों पर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रमुख चौक- चौराहों पर फ़िक्स पिकेट लगाने के साथ ही सभी थाने में 2 अतिरिक्त पेट्रोलिंग पार्टी भी प्रदाय किया गया है। होली को ध्यान में रखते हुए हॉस्पिटल में भी अतिरिक्त बल व डाक्टरों के उपस्थित रहने हेतु समन्वय किया गया है। थाना प्रभारियों को अपने अपने,थाना क्षेत्र में सक्रिय निगरानी, गुंडा बदमाशों, चाकूबाज की सतत चेकिंग करने तथा उनकी दिनचर्या तथा गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए। पिछले वर्षों में होली के दौरान हुए घटनाओं की समीक्षा करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने निर्देश दिए गए। थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में सक्रिय निगरानी, गुंडा बदमाशों, चाकूबाज की सतत चेकिंग करने तथा उनकी दिनचर्या तथा गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
