रायपुर। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ACB) ने आबकारी घोटाला मामले में नकली होलोग्राम की सप्लाई करने वाली कंपनी के एकाउंटेंट को गिरफ्तार किया है। उसके द्वारा वर्ष 2049 से 2022 के बीच प्रिज्म कंपनी के नोएडा स्थित मुख्यालय में डुप्लीकेट होलोग्राम का लेखा-जोखा रखा जाता था।
एसीबी ने धारा – 7, 42, भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम, 420, 467, 468, 47।, 420बी. भादवि में डुप्लीकेट होलोग्राम से संबंधित महत्वपूर्ण गिरफ्तारी की है। प्रकरण में डुप्लीकेट होलोग्राम सप्लाई करने वाली कंपनी प्रिज्म होलोग्राफी सिक्योरिटी फिल्म्स प्रातलिमि. का एकाउंटेंट सुनील दत्त को गिरफ्तार किया गया है। उसके द्वारा वर्ष 2049 से 2022 के बीच प्रिज्म कंपनी के नोएडा स्थित मुख्यालय में डुप्लीकेट होलोग्राम का लेखा-जोखा रखा जाता था। इसके अलावा असली होलोग्राम के साथ तरीके से डुप्लीकेट होलोग्राम का परिवहन नोएडा से रायपुर करवाया जाता था। पूर्व में जप्त परिवहन में उपयोग में आने वाले इन्वाईस जिसमें डुप्लीकेट होलोग्राम की संख्या एवं अन्य विवरण होते थे, उस पर सुनील दत्त के हस्ताक्षर भी होते थे। पूछताछ के दौरान इस बात की पुष्टि हुई है कि सिण्डीकेट के मुख्य सरगना- अनिल टुटेजा, अनवर ढेबर, अरूणपति त्रिपाठी के संलिप्तता में प्रिज्म होलोग्राफी के मालिक विधु गुप्ता ने फर्जी होलोग्राम छत्तीसगढ़ स्थित डिस्टलरियों को उपलब्ध कराये थे। प्रकरण में अग़िम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। आपको बता दे शराब घोटाला मामले में सिंडिकेट से जुड़े मुख्य आरोपी रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा, कारोबारी अनवर ढेबर, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड के पूर्व MD अरूणपति त्रिपाठी, अरविंद सिंह, त्रिलोक सिंह ढिल्लन समेत कई अन्य आरोपी अभी जेल में बंद है। इनमें से ज्यादातर को दो दिन पहले ही अलग अलग जेलों शिफ्ट किया गया है। क्योंकि ये एक साथ एक ही जेल में थे तो वहां भी सिंडिकेट बनाकर ऐशो आराम की जिंदगी बिता रहे थे। सुख सुविधा की हर चीज इनको उपलब्ध कराया जा रहा था।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
बिलासपुरAugust 11, 2026खंभे से बिजली तार चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 बंडल तार और ओमिनी कार जप्त
बिलासपुरAugust 10, 2026प्रमुख सचिव ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति की स्वीकृति समय-सीमा में करने के दिए निर्देश, कहा – हॉस्टल में दिए जाएंगे दूसरे समाज के छात्रों को जगह
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
