रायपुर। जिला शिक्षा अधिकारी सारंगढ़ कार्यालय के एक बाबू को ACB ने 50 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। बाबू RTE के एडमिशन क्लेम का भुगतान करने वाली फाइल को DPI भेजने के लिए यह रिश्वत ले रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम घथोरा, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ निवासी चक्रधर पटेल ने एन्टी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर में शिकायत की थी कि वह प्राइवेट स्कूल मेनेजमेन्ट एसोसिएशन, जिला सारंगढ-बिलाईगढ का जिला उपाध्यक्ष है। एसोसिएशन द्वारा 44 प्राइवेट स्कूलों के सत्र 2023-24 में शिक्षा के अधिकार के तहत दिये गये एडमिशन की क्लेम राशि भुगतान की फाइल जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से डी.पी.आई. कार्यालय, रायपुर भेजकर भुगतान कराने के लिए उसे अधिकृत किया गया था। इसके बाद वह जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय, सारंगढ़ के आर.टी.ई. प्रभारी अरूण दुबे (सहायक शिक्षक) से मिला तो उसने फाईल भेजने के लिए प्रति स्कूल 10,000 रू रिश्वत की मांग की गई। लेकिन वह रिश्वत देने के लिए तैयार नहीं था लिहाजा आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत की सत्यापन के बाद 25.0.2024 को ACB की टिम ने योजना बनाकर आरोपी अरूण दुबे को जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय, सारंगढ़ में पहली किश्त के 50,000 रू० रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। ट्रेप पश्चात् उसके निवास तथा संबंधित रिश्तेदारों के घर पर छापे की कार्यवाही की गई। जिसमें उसके 02 मकान, कई एकड़ जमीन से संबंधित दस्तावेज प्राप्त हुए हैं। अपने रिश्तेदार के नाम से एक प्रायवेट स्कूल संचालन के भी दस्तावेज मिले हैं। बैंक एवं खातों की जानकारी भी प्राप्त हुई है। प्राप्त दस्तावेजों का विश्लेषण एवं अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
