
बिलासपुर-मिट्टी तेल गली स्मार्ट रोड के विस्तारीकरण में बाधा बन रहें कब्जाधारियों के खिलाफ़ कार्रवाई करते हुए आज नगर निगम ने 44 मकानों को तोड़ दिया। कमिश्नर श्री प्रभाकर पाण्डेय के निर्देश पर सुबह 7 बजे से शुरू हुई कार्रवाई में अवैध कब्जाधारियों को हटाते हुए तिरंगा चौक से नेहरू नगर सांई मंदिर तक के मुख्य मार्ग को कब्जा मुक्त किया गया। कार्रवाई के दौरान टीम का मनोबल बढ़ाने पूरे समय कमिश्नर श्री प्रभाकर पाण्डेय मौके पर मौजूद रहें।
बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा शहर की पहली स्मार्ट सड़क मिट्टी तेल गली का विस्तार कर नेहरू नगर सांई मंदिर तक बनाया जाना है। स्मार्ट सड़क के विस्तारीकरण में तिरंगा चौक से सांई मंदिर तक मार्ग में 44 अवैध मकान बाधा बन रहें थे,जिन्हें कब्ज़ा कर बनाया गया था। स्मार्ट सिटी द्वारा इन कब्जाधारियों को कई बार नोटिस देकर स्वयं से कब्जा हटा लेने के निर्देश दिए गए थे पर कब्जाधारियों द्वारा कोई पहल नहीं होने से आज नगर निगम और स्मार्ट सिटी द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। आज के कार्रवाई में निगम एवं स्मार्ट सिटी की पूरी टीम मौजूद रही।
कमिश्नर पूरे समय रहें मौजूद
तिरंगा चौक से सांई मंदिर तक मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए की गई कार्रवाई के दौरान कमिश्नर श्री प्रभाकर पाण्डेय पूरे समय मौके पर मौजूद रहकर टीम का मनोबल बढ़ाते रहें।
80 फीट चौड़ी होगी सड़क
मिट्टी तेल गली स्मार्ट सड़क को नेहरू नगर सांई मंदिर तक विस्तार कर बनाई जाने वाली नई सड़क की चौड़ाई कब्जा हटने के बाद 80 फीट होगी,तिरंगा चौक से सांई मंदिर तक सड़क की लंबाई 180 मीटर होगी। जिसमें लोगों को सभी स्मार्ट सुविधाएं फुटपाथ,ड्रेनेज,अंडरग्राउण्ड केबलिंग,स्ट्रीट लाइट,प्लांटेशन प्रमुख है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 12, 2026कोरबा के 3 शातिर चोर बिलासपुर में पकड़ाए, लाखों के माल जप्त, क्रेटा और बुलेट में जाते थे चोरी करने
बिलासपुरOctober 11, 2026बैटरी चोरी के 06 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल कंपनी के टावर से किया था चोरी, खरीददार भी पकड़ाया
बिलासपुरOctober 11, 2026रेलवे में 3,548 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट छात्र बन सकते है मालगाड़ी प्रबंधक, 6 नवंबर तक कर सकते है ऑनलाइन आवेदन
सूरजपुरOctober 11, 2026सूरजपुर में मां – बेटे की हत्या, एक का शव सड़क में मिला तो एक का घर के अंदर
