बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने चोरों के एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है जो शराब की भट्ठियों में भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल चोरी करते थे। गिरोह के चार सदस्यों से पुलिस ने 23 नग मंहगे मोबाइल जब्त की है। चारो आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

रोहित कुमार ने 23 फरवरी को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 22 फरवरी की रात करीब साड़े आठ बजे शनीचरी शराब भट्ठी में शराब खरीदने गया था। इसी दौरान किसी अज्ञात ब्यक्ति ने उसके जेब में रखे सेमसंग कंपनी का मोबाईल चोरी कर लिया। उसने मोबाईल की कीमती 40 हजार रूपये बताया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान शराब भटठी में लगे सी. सी. कैमरा का फुटेज लिया गया, जिसमें अज्ञात आरोपी द्वारा प्रार्थी के जेब से मोबाइल चोरी करते दिखा। सी. सी. टी. वी फुटेज के आधार पर आरोपी का पता तलाश पुछताछ करने पर आरोपी नाम सत्यम नायडू का होना बताया गया। जब थाना प्रभारी निरीक्षक जे.पी. गुप्ता के निर्देशन में तत्काल टीम गठित कर संदेही सत्यम नायडू निवासी काठाकोनी थाना सकरी को पकड़ा गया और पूछताछ की गई तो प्रार्थी का मोबाइल घटना दिनांक को शराब भट्ठी के पास से चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी सत्यम नायडू से बारीकी से पुछताछ करने पर बताया कि यह अपने अन्य साथी उपेन्द्र वस्त्रकार, मंथन बघेल, संजीव जांगड़े के साथ मिलकर अलग अलग शराब भठ्ठीयों से भीड़ का फायदा उठा कर मोबाईल चोरी करते थे। इसके बाद पुलिस की टीम ने अलग अलग स्थानों से घेराबंदी कर सभी आरोपियों को पकड़ा और बारीकी से पुछताछ की तो सभी ने आपस में मिल कर मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों से प्रकरण में चोरी गये मोबाईल के साथ कुल 23 नग मोबाईल जिसकी कीमत करीब 3.20,000 रुपये है जप्त किया गया है। जिसमें 1 नग मोबाईल को प्रकरण में जप्त किया गया तथा शेष 22 नग मोबाईल को आरोपियों से धारा 41 (1-4) जा.फौ.-379 भादवि के तहत जप्त किया गया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है। प्रकरण को सुलझाने में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक जे0पी0 गुप्ता , थाना प्रभारी सकरी उप निरी. सागर पाठक , सहा.उप निरी. हेमंत आदित्य , प्रधान आर. धर्मेन्द्र शर्मा, आर. बलवीर सिंह , तरूण केशरवानी , विवेक राय , प्रमाद सिंह , अविनाश कश्यप सत्य प्रकाश पाटले , प्रेम सूर्यवंशी लगन खांडेकर सायबर सेल के उप निरी. अजय वारे , मनोज नायक एवं आर. धमेन्द्र साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
पकड़े गए आरोपी
1.सत्यम नायडू पिता आकाश नायडू उम्र 24 वर्ष निवासी काठा कोनी थाना सकरी
2. उपेन्द्र वस्त्रकार पिता राम लाल वस्त्रकार उम्र 21 वर्ष निवासी खजूरी नवागांव थाना सकरी
3. मंथन बघेल पिता प्रमोद बघेल उम्र 18 वर्ष निवासी जरहागांव थाना जरहागांव मुंगेली
4. संजीव जांगड़े पिता राधेश्याम जांगड़े उम्र 20 वर्ष निवासी काठाकोनी थाना सकरी
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
