बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस बाइक चोरों के एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के सदस्य भीड़ भरे इलाके से पालक झपकते की स्कूटी और बाइक पार कर देते थे। सिविल पुलिस ने आरोपियों से 5 मोटर सायकल, 4 स्कूटी और 2 स्कूटी के पार्ट्स जब्त किए है।

शहर और आसपास के क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों से लगातार बाइक चोरी की शिकायतें आ रही थी। जिसे लेकर पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों को बैठक लेकर बाइक चोरी की घटना को रोकने के निर्देश दिए थे। इसके बाद शहर के थानों में पदस्थ पुलिस अधिकारियों कर्रवाई के लिए मुखबिरों को लगाया गया था। इस दौरान सिविल लाइन पुलिस को मुखबिरों से सूचना मिली कि असलम खान अपने अन्य साथियों ललित साहू एवं लवकुश तिवारी के साथ चोरी की एक होण्डा स्कूटी में इमलीपारा में घूम रहे है। तीनो इसके पहले भी मोटर सायकल चोरी के प्रकरण में पकडा जा चूका है। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी सिविल लाईन द्वारा स्टाफ के साथ मौके पर रेड कर घेराबंदी की गई और असलम खान, लवकुश तिवारी, ललीत साहू को पकडा गया। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपियों ने अलग-अलग जगह से 5 मोटरसाइकिल और 4 स्कूटी की चोरी की थी।पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर चोरी के सभी बाइक और स्कूटी को बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने शहर के ब्यापार विहार से एक होण्डा साईन मोटर सायकल, सिविल लाईन अग्रसेन चौक से एक गोल्डन कलर की एक्टिवा स्कूटी, बृहस्पति बाजार से एक पल्सर मोटर सायकल, कलेक्टर परीसर बिलासपुर के पास से एक टीवीएस अपाचे मोटर सायकल, नेहरू चौक के पास से एक सीडी डीलक्स मोटर सायकल, राजीव प्लाजा पुराना बस स्टैण्ड से एक पल्सर मोटर सायकल, बृहस्पति बाजार बिलासपुर से 2 स्कूटी चोरी करना स्वीकार किया है। इस तरह आरोपीगणो से तकरीबन 5 लाख रुपए कीमत की 4 स्कूटी एवं 5 मोटर सायकल एवं 02 स्कूटी का चेसिस एवं इंजन व अन्य समान जप्त किया गया है।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक शनिप रात्रे, उप.निरी मनोज पटेल, योगेश गुप्ता, स.उ.नि. जितेश सिंह, स.उ.नि मोहन साहू, प्र.आर. दीपक तिवारी, जगदीश राठौर, आरक्षक सरफराज खान, जय साहू, विकास यादव, संजीव जांगडे, जितेन्द्र ठाकूर, देवेन्द्र दुबे, मनोज बघेल, अविनाश पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पकड़े गए आरोपियों के नाम
01 असलम खान पिता स्वं अहमद खान उम्र 33 साल निवासी मोपका रामकृष्ण नगर थाना सरकण्डा
02 लवकुश तिवारी पिता राकेश तिवारी उम्र 28 साल निवासी आर ० बी ० कालोनी यदुनंदन नगर तिफरा थाना सिरगिट्टी
03 ललीत साहू उर्फ लक्की पिता अवध राम साहू उम्र 28 वर्ष सा ० मध्यनगरी कल्लू बाडा बिलासपुर थाना सिटी कोतवाली
04 खरीददार आरोपी देवकुमार राजपूत पिता जनकराम राजपूत उम्र -30 साल तैयबाचौक मगरपारा , थाना सिविल लाईन
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 8, 2026पुलिस की शिकायत निवारण शिविर : आए जमीन की दर्जनों शिकायतें, कटघरे में राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली
शिवरीनारायणMay 8, 2026संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए गौ सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष, राजेश्री महन्त ने कहा – न जायते म्रियते वा कदाचि, न्नायं भूत्वा भविता वा न भूय
बिलासपुरMay 7, 2026मंत्रालय में नौकरी लगाने के नाम पर 23 लाख रुपए की ठगी, फर्जी नियुक्तिपत्र भी दिया, कैसे खुली पोल…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 6, 2026पत्नी को खार लेकर गया और जबरदस्ती चूहामार दवा खिला दिया, चरित्र पर करता था संदेह
