रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर दिए जाने वाले राज्य अलंकर और सम्मानों की घोषणा कर दी है। राजधानी रायपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में डिप्टी सीएम अरुण साव ने इसकी घोषणा की।
राजधानी के तीन पत्रकारों को भी राज्य अलंकरण देने की घोषणा की गई है। इसमें वरिष्ठ पत्रकार भोलाराम सिन्हा (प्रिंट), मोहन तिवारी (इलेट्रानिक) और मुकेश एस. सिंह (प्रिंट अंग्रेजी) का नाम शामिल हैं। भोलराम सिन्हा और मोहन तिवारी को चंदूलाल चंद्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार दिया जाएगा जबकि मुकेश एस. सिंह को मधुकर खरे स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। राज्य अलंकरण पुरस्कार की घोषणा के बाद मुकेश सिंह ने बताया कि मेरी पत्रकारिता की यात्रा अप्रैल 1998 में मध्य भारत के प्रतिष्ठित अंग्रेज़ी समाचार पत्र द हितवाद से एक सर्वेयर के रूप में हुआ। इसके बाद वरिष्ठ पत्रकार रम्मू श्रीवास्तव और जॉर्ज कुरियन के निर्देशन में मैंने स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम शुरू किया और शिक्षा बीट को कवर करने का अवसर मिला। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद संपादकीय रमेश नैय्यर संपादक बने और उसी दौरान खेल पत्रकारिता में कदम रखा। राज्य के विभिन्न जिलों में खेल आयोजनों की विस्तृत कवरेज करते हुए, मैंने खेल पत्रकारिता में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। मेरी पुस्तक ए विंडो ऑन स्पोर्ट्स इन छत्तीसगढ़ का विमोचन प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने किया और इसके माध्यम से राज्य में खेल पत्रकारिता को नई दिशा मिली। 2007 में मैंने पुनः द हितवाद जॉइन किया, जहाँ नक्सल-प्रभावित क्षेत्रों और राजनीतिक रिपोर्टिंग में सक्रिय भूमिका निभाई। 2008 में मुझे मुख्य रिपोर्टर (Chief Reporter) के पद पर पदोन्नत किया गया। जिससे मेरी जिम्मेदारियों में वृद्धि हुई और मैंने महत्वपूर्ण खबरों पर विशेष कवरेज करना शुरू किया। इसके बाद 2010 में मुझे समाचार संपादक के पद पर पदोन्नत किया गया और मेरा व्यंग्यात्मक कॉलम लेफ्ट-राइट-लेफ्ट से काफी लोकप्रियता मिली। वर्तमान में केंद्रीय कानून प्रवर्तन, वित्तीय कार्य बल, नागरिक उड्डयन और वन्यजीव संरक्षण जैसे विषयों में मेरी रुचि है। मेरा जन्म मुंबई में हुआ किंतु मेरी जड़ें वाराणसी, उत्तर प्रदेश में हैं। मेरे पिताजी श्री एस. एस. सिंह भारतीय खाद्य निगम से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं, और मेरी माताजी श्रीमती निर्मला सिंह एक साधारण गृहिणी हैं। मेरी शैक्षणिक योग्यता बीसीए और कंप्यूटर सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग में उच्च डिप्लोमा है। पत्रकारिता की यात्रा में मुझे कई अद्भुत मार्गदर्शक और संपादकों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जिन्होंने मेरी प्रतिबद्धता और ईमानदारी को सुदृढ़ किया। इनमें समूह संपादक विजय फणशिकर, रम्मू श्रीवास्तव, जॉर्ज कुरियन, रमेश नैय्यर, स्वर्गीय पं. दीनदयाल पुरोहित, शरत रोटकर, राजेंद्र महांति, आर. कृष्णा दास और मेरे वर्तमान स्थानीय संपादक ई.वी. मुरली का विशेष योगदान रहा है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 23, 2026अब लैलूंगा में मिला अफ़ीम की अवैध खेती, दो गिरफ्तार, लीलुंगा से मिला खेती के लिए बीज
बिलासपुरMarch 22, 2026कारगी के बीच सड़क मोहन पांडेय की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सहयोगियों की तलाश जारी
अंबिकापुरMarch 22, 2026वन वाटिका में 15 चीतलों की संदिग्ध मौत, चार निलंबित, कहीं कानन पेंडारी की घटना तो नहीं दोहरा रहा ?
बिलासपुरMarch 22, 2026शहीद वीर नारायण सिंह युवा प्रशिक्षण केन्द्र सोनाखान ने किया : ‘युवोजल उत्सव’ का आयोजन
