जांजगीर-चांपा। नवागढ़ के कांग्रेस पार्षद ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी है। नशे की हालात में दोनों के बीच विवाद हुआ फिर पार्षद ने राड मारकर सिर फोड़ दिया। घटना को अंजाम देने के बाद पार्षद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया।
जांजगीर जिले के नवागढ़ इलाके से बड़ी खबर आ रही है। यहां कांग्रेस के पार्षद आनंद कश्यप ने पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी है। बताया जा रहा है दोनो पहले दोस्त थे बाद में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। पार्षद आनंद कश्यप और मृतक लकी केसरवानी के बीच आज भी किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। दोनों नवागढ़ थाना पहुंचे हुए थे और एक दूसरे के खिलाफ जुर्म दर्ज कराया था। इसके बाद दोनों वापस निकल गए। लेकिन कुछ देर बाद पार्षद आनंद कश्यप वापस थाना पहुंच गया। इसके बाद उसने पुलिस को बताया कि कहरा पाराचांपा रोड जगदीश किराना स्टोर के पास दोनों के बीच फिर से झगड़ा हो गया। इसके बाद उसने लकी केसरवानी के ऊपर रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। उसकी बात सुनते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। यहां पुलिस ने देखा कि लकी केसरवानी खून से लथपथ तड़प रहा था जिसे तत्काल नवागढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे के कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने आरोपी पार्षद को हिरासत में ले लिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
