नीरज धर दीवान (फोन नं. 8085229794 )
बिलासपुर। अचानकमार टाइगर रिजर्व में चीतल के शिकार का मामला सामने आया है। वन विभाग के अधिकारियों ने 35 किलो गोस्त के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन फरार है। आरोपियों से बिजली के तार, गोस्त काटने के लिए उपयोग किए गए धारदार हथियार के साथ 0.22 बोर की बंदूक जब्त की है।

ATR के DFO सत्यदेव शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से शिवतराई के आसपास चीतल के शिकार की जानकारी मिली थी। इस सूचना पर क्षेत्र में गश्त बढ़ा दिया गया था। गस्त के दौरान दो युवक विवेक नेल्सन पिता राजेन्द्र नेल्सन और नेक्सन जॉर्ज पिता राबिंसन जॉर्ज को होर्नस्ट मोटरसायकल में जंगल से निकलते देखा। 27 मार्च को रात ढाई बजे जंगल से युवकों को निकलते देख गस्त कर रहे अधिकारियों को समझने में देर नही लगी और उन्हें दबोच लिया गया। दोनों युवकों से वन विभाग के अधिकारियों ने 10 किलो चीतल का गोस्त जब्त किया। दोनों युवकों से पूछताछ में चौकाने वाली जानकारी मिली और उनकी निशानदेही पर वन विभाग की टीम ने सुबह 6.30 बजे शिवतराई के पूर्व सरपंच संतोष पोर्ते, सुरेश उरांव, मुन्ना यादव के घर पर दबिश दी तो 25 किलो चीतल के गोस्त और मिले। संतोष पोर्ते के घर से मांस काटने का धारदार हथियार जब्त किया गया। एक अन्य आरोपी मुन्ना यादव के घर से तीर-धनुष, जीआई तार, क्लच वायर जब्त किया गया है। भुवनेश्वर पोर्ते के घर से टीम ने लगभग 7 किलोमीटर 11केवी विद्युत तार भी जब्त किया गया है। इस तार का उपयोग चीतल के शिकार में किया गया था। आरोपियों से पूछताछ में यह बात भी सामने आई है कि बिलासपुर के हसरत खान ने 0.22 बोर बंदूक से एक चीतल का शिकार किया है।

शिकार के इस गंभीर मामले में वन विभाग की टीम ने नेक्सन जॉर्ज, विवेक नेक्सन, भुवनेस्वर पोर्ते और मुन्ना यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि हसरत खान, संतोष पोर्ते और सुरेश उरांव फरार होने में सफल हो गए है। इन सभी आरोपियों के खिलाफ वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 11, 2026दुर्गा पंडाल में लगी आग, आतिशबाजी करना पड़ा भारी, पलभर में हो गई खाक
बिलासपुरOctober 10, 2026मल्हार स्कूल के प्राचार्य सहित तीन शिक्षक हटाए गए, जांच में छात्रों से दुर्व्यवहार करने की हुई पुष्टि
बिलासपुरOctober 10, 2026बेलतरा विधायक का ध्वजा यात्रा रविवार से हो रहा शुरू, कहा – केवल धार्मिक यात्रा है, कांग्रेसी भी अपने को हिंदू मानते है तो शामिल हो जाएं
बिलासपुरOctober 9, 2026खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर, साव ने खोले जीवन के अनकहे पन्ने, गांव के खेल और संघ की शाखा से जुड़ी यादें
