रायपुर। शाहरुख खान को जिस मोबाइल से जन से मारने की धमकी दी गई थी वह रायपुर के फैजान का निकला। बांद्रा पुलिस ने मोबाइल को ट्रेस करते हुए रायपुर पहुंची और फैजान से दो घंटे तक पूछताछ की है। अब उसे पूछताछ के लिए 14 नवंबर को मुंबई बुलाया है।
बॉलीवुड फिल्म स्टार शाहरुख खान को फोन पर जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स रायपुर का निकला। बांद्रा पुलिस ने लोकेशन के आधार पर दबिश देकर फैजान खान को ढूंढ निकाला और लगभग दो घंटे पूछताछ की है।फैजान खान पेशे से एडवोकेट है। बताया जा रहा है कि फैजान ने पुलिस को बताया है कि दो नवंबर को मेरा फोन गुम हो गया था, जिसकी रिपोर्ट मैंने खमारडीह पुलिस स्टेशन (रायपुर) में दे रखी है। पांच नवंबर को मैं कोर्ट में था, एसपी ऑफिस में था। पुलिस का कहना है कि आपके मोबाइल से शाहरुख खान को धमकी दी गई है और 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी है। कॉल करने वाले ने यह भी कहा कि रुपये नहीं दिए तो जान से मार देंगे। मुंबई पुलिस ने उसे नोटिस दे दिया है और अब अगली बार पूछताछ 14 तारीख को पूछताछ मुंबई में होगी। बता दें कि शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी की कॉल पांच नवंबर को आई थी। इसके बाद पुलिस ने बांद्रा थाने में बीएनएस की धारा 308(4) और 351(3)(4) के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू किया था। लोकेशन ट्रेस होने के बाद बांद्रा पुलिस की एक टीम बुधवार को रायपुर पहुंची। इसके बाद गुरुवार को पंडरी इलाके से फैजान नाम के शख्स की पहचान हिरासत में लिया था।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 16, 2026युवा हॉकी खिलाड़ी अवि को मिले सम्मान और विशेष प्रोत्साहन राशि, प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ी को सरकार दे नई उड़ान : केशरवानी
बिलासपुरJune 16, 2026अपने को बताया अयोध्या का पंडित, व्यापारी को लगा दिया ढाई लाख का चूना, हैदर अली गिरफ्तार, वसीम फरार
बिलासपुरJune 15, 2026कबाड़ियों पर पुलिस का प्रहार, चोरी की 83 क्विंटल कबाड़ जप्त, 7 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJune 15, 2026प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित, हर क्षेत्र में हुआ विकास – साव
