चोरी और लूट के तीन मामलों का खुलासा, आरोपी से पुलिस ने जब्त किए 3 लाख 50 हजार रुपए के सोने-चांदी के जेवर

बिलासपुर। पुलिस ने होली के एक दिन पूर्व चोरी और लूट के तीन मामले का खुलासा किया है। इस मामले में आरोपियों को माल सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। जप्त समान और सोने-चांदी के जेवर की कीमत 3 लाख 50 हजार के आसपास है।


अनिल कुमार मिश्रा रितेश ज्वेलर्स गोलबाजार बिलासपुर से अपनी पत्नि ज्योति मिश्रा के साथ जेवर खरीद कर घर जा रहा था। मंगला बरती तालाब के पास पहुंचा ही था कि मोटर सायकल सवार युवक ने पीछे में बैठी ज्योति मिश्रा के हाथ में रखे बैग को छीनकर भाग गया। बैग में सोने का टॉप, चांदी का पायल 2 जोडी, 2 विछीया तथा सोने की बिंदिया था। इस मामले में मुखबीर के सूचना पर प्रकाश उर्फ ननकी राजगिर निवासी टीकरापारा को पकड कर पूछताछ किया गया। पूछताछ के दौरान मोटर सायकल से लूट की 03 घटना मंगला , राजकिशोर नगर सरकंडा बिलासपुर, विनोबा नगर तारबाहर बिलासपुर में अजाम देना स्वीकार किया। आरोपी प्रकाश राज गिर से लूट का समान बैग में रखे सोना चांदी रसीद के साथ जप्त किया गया।

दूसरा मामला थाना सरकांडा का है जहां श्रीमति रेणु बाजपेयी निवासी राजकिशोर नगर सरकंडा 29 फरवरी को दोपहर समय पैदल ग्रामीण बैंक से अनाथ आश्रम की ओर जा रही थी। कि मोटर सायकल सवार युवक पीछे तरफ से आया और उसे धमकाते हुए गले में पहने सोने के चैन को लूट कर भाग गया। आरोपी प्रकाश राज गिर से लूट की सोने की चैन जप्त किया गया है ।

तीसरा मामला थाना तारबाहर की है जिसमे विकास अग्रवाल निवासी सुल्तानिया गली तारबाहर बिलासपुर का रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी पत्नी प्रभा अग्रवाल पैदल गायत्री मंदिर के तरफ जा रही थी कि पीछे के तरफ एक मो . सा . सवार युवक गले में पहने सोने के चैन को लूट कर भाग गया । आरोपी प्रकाश राज गिर से लूट की सोने की चैन जप्त किया गया है ।

चौथा मामला- अमितेश कुमार टंडन उर्फ राजा पिता जगुना प्रसाद टंडन उम्र 23 वर्ष सा . सत्य नगर सिरगिट्टी रात इसके पूठ्ठा दुकान का ताला तोड कर दुकान अंदर गले में रखा नगदी रकम तथा दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा मॉनीटर को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। मुखबीर के सूचना पर आरोपी अमितेश कुमार टंडन के कब्जे से चोरी का समान सी सी टी वी कैमरा मॉनीटर जप्त कर गिर किया गया है । संपूर्ण कार्यवाही में भाना प्रभारी सि.ला. शनीय रात्रे . उपनिरी . मनोज पटेल उमान , मनोज नायक सानिरी , जितेश सिंह प्र . आर . दीपक तिवारी आर . शरफराज खान , देवेन्द्र दुबे , जय साहू , विकास यादव , जितेन्द्र सिंह संजीव जांगडे , अविनाश पांडे , मनोज बघेल की भूमिका एवं सूचना संकलन सराहनीय रहा ।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *