बिलासपुर। पुलिस ने होली के एक दिन पहले शहर में फ्लैग मार्च किया। इस फ्लैग मार्च में शहर के सभी थानों के प्रभारी, सीएसपी, एडिशनल एसपी और पुलिस के जवान शामिल हुए।
हथियारबंद जवानों का फ्लैग मार्च बिलासपुर के पुलिस लाइन से निकलकर, सत्यम चौक, अग्रसेन चौक, स्टेशन रोड व व्यापार विहार रोड सहित कई इलाकोंसे होकर गुजरा और जनता को शांतिपूर्वक होली का त्योहार मनाने का संदेश दिया। इसके साथ ही हुड़दंगियों को यह भी यह संदेश दिया किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बर्दाश्त की जाएगी। दोषी पाए जाने पर पुलिस किसी भी हुड़दंगी को नहीं छोड़ेगी। इसके अलावा होलिका दहन में सुरक्षा और शांति के लिए स्थानीय लोगों और विशेष कार्याधिकारी को जिम्मेदारी सौंपकर उनसे समन्वय स्थापित किया जाएगा। होली के मद्देनजर पुलिस ने बिलासपुर में सुरक्षा का तगड़ा बंदोबस्त किया है। शहर को 10 सेक्टरों में बांटकर राजपत्रित अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस ने तेज रफ्तार फर्राटा भरने वाले दोपहिया चालकों को पकडऩा शुरू कर दिया है। होली के दिन भी नशेड़ी चालकों पर सख्ती होगी। शहर के कई ऐसे रास्ते हैं जहां हर साल पानी भरे बैलून मारे जाते हैं। लिहाजा इन रास्तों पर भी पुलिस की खास नजर रहेगी। एएसपी सिटी उमेश कश्यप ने बताया कि सभी सीएसपी,डीएसपी सब डिवीजन के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। शिकायतों के आधार पर पुलिस संवेदनशील जगहों का खाका तैयार कर रही है। एएसपी सिटी उमेश कश्यप ने कहा कि कोई भी कानून के साथ खिलवाड़ करता दिखा तो पुलिस उसके खिलाफ होली के दिन भी सख्त कार्रवाई करेगी। वहीं, पुलिस जबरन रंग लगाने वालों पर भी नजर बनाए रखेगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 10, 2026प्रमुख सचिव ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति की स्वीकृति समय-सीमा में करने के दिए निर्देश, कहा – हॉस्टल में दिए जाएंगे दूसरे समाज के छात्रों को जगह
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
बिलासपुरAugust 9, 2026कमल सोनी ने दिया चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यकारी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा, क्या कहा… पढ़े खबर…
बिलासपुरAugust 8, 2026उप मुख्यमंत्री की बैठक में चार अधिकारी नदारत, शो-कॉज नोटिस, सड़क के बीच में बिजली का खंभा, भड़के मंत्री
