बिलासपुर। अरपापार सरकंडा में आत्मानंद स्कूल के बच्चों के बीच जमकर मारपीट हुई है। चार बच्चे लहूलुहान हो गए है। मारपीट की मुख्य वजह लड़कीबाजी बताई जा रहा है। फिलहाल बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। अभी किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है।सरकंडा के पंडित रामदुलारे दुबे शासकीय स्कूल से एक हैरान करने वाली खबर आई है। स्वामी आत्मानंद स्कूल के दो क्लास के बच्चों के बीच मंगलवार को जमकर मारपीट ही है। दोनों गुट के छात्रों ने स्कूल के गेट पर एक- दूसरे पर दौड़ा- दौड़ाकर हमला किया। जिससे एक छात्र को सिर पर गंभीर चोट आई वही तीन अन्य छात्र घायल हो गए। इस मारपीट में चार बच्चे लहूलुहान हो गए है। किसी का सिर फट गया है तो किसी के नाक से खून बह रहा है। जब बच्चों के बीच मारपीट हो रही थी तो स्कूल और स्कूल के बाहर दहशत का माहौल बन गया। बाकी छात्र डर के मारे इधर उधर भागने लगे। किसी तरह बच्चों के इस मारपीट को रोक गया। तब तक चार बच्चे घायल हो चुके थे। घायल बच्चों को अस्पताल ले जाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद सभी को उनके पेरेंट्स को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि बच्चों के बीच लड़ाई की मुख्य वजह लड़कीबाजी को बताया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से एक दूसरे की गर्लफ्रेंड को छेड़ने के कारण बच्चों के बीच विवाद चल रहा था। इसके पहले भी कोचिंग में इनके बीच विवाद हुआ था। अब विद्यार्थियो के दो गुट के बीच हुई इस वारदात में 4 लोगो के घायल होने की खबर है। ज्ञात हो कि पूर्व में भी स्कूल की प्रभारी प्राचार्य श्रीमती पूर्णिमा मिश्रा का नाम अनेक विवादों से जुड़ा रहा है। अभी कुछ दिनों पूर्व ही बच्चो से विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य के आदेश से बारिश के बीच पुस्तकों की गाड़ी खाली करवाने का मामला सामने आया था। लेकिन जिला शिक्षा विभाग हमेशा की तरह उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन मीडिया में खबर प्रकाशित होने के बाद दवाब में जांच टीम तो बना दी गयी पर जांच टीम की रिपोर्ट बनाई गई लेकिन कभी प्रस्तुत नहीं की गई। फिर केवल उक्त प्रभारी प्रचार्य की सुविधा अनुसार बनाई गई और सदैव की भांति उनको क्लीन चिट दे दी गयी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
