बिलासपुर। मस्तूरी पुलिस ने सागौन का अवैध परिवहन करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जब्त लकड़ियों की कीमत ढाई लाख रुपए से ज्यादा की बताई जा रही है।

मस्तूरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि रिसदा-हिर्री रोड में एक ट्रैक्टर जा रहा है जिसमें अवैध रूप से बेसकीमती लकड़ी का परिवहन किया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस की टीम ने घराबन्दी करके एक ट्रेक्टर को रुकवाया जिसमे लकड़ी के 7 गोले रखे हुए थे। पुलिस ने उसमे सवार चमरू सारथी, राजकुमार सिंह से पूछताछ करने पर कोई जवाब नही दे सके और न ही लकड़ी के संबंध में कोई दस्तावेज दिखा पाए। तब पुलिस ने ट्रेक्टर क्रमांक cg-11- DA-0393 और उसमें रखे सागौन की लकड़ी को जब्त कर अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार जब्त लकड़ी की कीमत 2 लाख 60 हजार रुपए बताई जा रही है।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
