रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रहा है। इस मुठभेड़ में 5 नक्सली मारे गए है जबकि दो जवान घायल हो गए है। जवानों का सर्चिंग ऑपरेशन अभी भी चल रहा है।
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों के जवानों और नक्सलियों के बीच सुबह से मुठभेड़ चल रहा है। पुलिस और नक्सलियों की ये मुठभेड़ कांकेर और नारायणपुर जिले की सीमा पर स्थित माड़ के जंगलों में हो रही है। यह पूरा क्षेत्र महाराष्ट्र की सीमा से लगा हुआ है। जिस जंगल में मुठभेड़ चल रही है वह कोकुर के नाम से जाना जाता है। इस इलाके में सुबह से ही दोनों तरफ से गोलीबारी की आवाज शाम तक चल रही थी। कांकेर के पुलिस अधीक्षक आईके एलिसेला ने स्थानीय मीडिया से इस मुठभेड़ की पुष्टि की है। मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। अभी तक पांच नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए है। जिसमें से 2 महिला और 3 पुरुष नक्सलियों के शव शामिल है। जबकि दो जवान भी घायल हुए है। जिन्हें एयरलिफ्ट करके रायपुर लाया गया है। यहां उनका इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों जवान खतरे से बाहर हैं। जिस इलाके में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है, वह इलाका प्रभावित है। यही कारण है कि जवानों से संपर्क करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सुरक्षाबल ने हाल ही में अबूझमाड़ के जंगलों में बड़े स्तर पर सर्च अभियान चलाया, जिसके बाद आज बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। इसके अलावा 4 अक्टूबर को भी इन्हीं जंगलों में सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन चला था, जिसमें करीब 34 नक्सली मारे गए थे। दरअसल, नक्सलियों की कमर तोड़ने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
