
बिलासपुर। प्रदेश के खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत शनिवार को कोटा पहुंचे जहां पर ब्लाक काग्रेस कमेटी की ओर से उनका जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने किसानों को कृषि उपकरण का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की सरकार धान खरीदी में बाधा उत्पन्न कर रही है।
वहीं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोटा के द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में खाद्य मंत्री भगत के कर कमलों से किसानों को मुफ्त में कृषि यंत्रों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के साथ बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय , जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी व महापौर रामशरण यादव भी उपस्थित रहे ।
अमरजीत भगत के प्रथम आगमन पर ब्लॉक कांग्रेस कोटा के कांग्रेस पदाधिकारियों ने का फूल माला और नारेबाजी के साथ उंनका जोरदार स्वागत किया गया। इस आयोजन में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि – सरकार किसानों के धान का एक एक बीज खरीदने के लिए प्रयासरत है। लेकिन केंद्र सरकार इसमें बाधा उत्पन करने के लिए तरह तरह का षडयंत्र कर रही है। यहां तक बारदाने देने में भी वो पीछे हट रही है । मंत्री ने आगे कहा कि, आज प्रदेश में धान खरीदी शुरु हुए, 26 दिन हो गए हैं। लेकिन केंद्र की सरकार ने अभी तक राईस मिलों से चाँवल लेने की बात पर भी मौन साधा हुआ है । जब कांग्रेस की प्रदेश सरकार किसानों के हित में काम कर रही है तो केंद्र के भाजपा सरकार के पेट में दर्द हो रहा है।
00 विधायक शैलेश पांडेय – कांग्रेस की सरकार गरीब किसानों को ऊपर उठाने में लगे हुए है वही केंद्र की सरकार अपने षड़यंत्र से किसानों के गला घोंटने में पीछे नही हट रहे है ।
00 जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने मंच से कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार से जनता खुश है, सरकार किसानों की हित में काम कर रही है ना कि केंद्र सरकार के जैसे जो सिर्फ उद्योगोंपतियों पर अपना ध्यान रखते है।
00 महापौर रामशरण यादव- विपक्ष की सरकार जितना चाहे झूठा बयानबाजी करे, कांग्रेस की सरकार अपने पूरे जोर से गरीब जनता और किसान के हित में निरंतर कार्य करेगी ।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 12, 2026कोरबा के 3 शातिर चोर बिलासपुर में पकड़ाए, लाखों के माल जप्त, क्रेटा और बुलेट में जाते थे चोरी करने
बिलासपुरOctober 11, 2026बैटरी चोरी के 06 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल कंपनी के टावर से किया था चोरी, खरीददार भी पकड़ाया
बिलासपुरOctober 11, 2026रेलवे में 3,548 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट छात्र बन सकते है मालगाड़ी प्रबंधक, 6 नवंबर तक कर सकते है ऑनलाइन आवेदन
सूरजपुरOctober 11, 2026सूरजपुर में मां – बेटे की हत्या, एक का शव सड़क में मिला तो एक का घर के अंदर
