बिलासपुर। सिम्स के गर्ल्स हॉस्टल में एक महिला डॉक्टर ने MBBS छात्रा के रुम में फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली है। इस घटना के बाद हॉस्टल में हड़कंप मच गया। घटना के बाद सहेलियों ने आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिजन को इसकी सूचना भी दे दी गई है।
जानकारी के अनुसार मृत महिला डॉक्टर का नाम भानू प्रिया सिंह है। वह 2018 बैच की MBBS की छात्रा थी और साल 2023 में वो पास आउट हुई थी। इसके बाद अंबिकापुर जिले के सुखरी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इंटर्नशीप कर रही थी। शनिवार को वह बिलासपुर में किसी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए आई हुई थीं और सिम्स के गर्ल्स हॉस्टल में सहेली के रुम में ठहरी हुई थी। आज दोपहर उसने अपनी सहेली के ही रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिस समय डॉक्टर ने आत्महत्या की उस समय उसकी सहेली रूम में नहीं थी। जब उसकी सहेली रुम में आई तो देखा डॉक्टर भानू प्रिया फंदे पर लटक रही है। तब उसने आसपास रुम की लड़कियों को इसकी जानकारी दी और सबने मिलकर उसे फंदे से उतारा और इलाज के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद घटना की जानकारी सिम्स के डीन सहित अन्य स्टाफ को दी गई। बता दें कि घटना के बाद पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है। रुम से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना की जानकारी मृतिका के परिजन को दे दी गई है। इस बीच पुलिस ने हॉस्टल के कुछ छात्राओं का बयान लिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
बिलासपुरSeptember 14, 2026हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार, देर रात लाठी, डंडे से हमलाकर हो गए थे फरार
बिलासपुरSeptember 13, 2026जयरामनगर के रेल्वे फाटक से 13 किलो गांजा जप्त, मटियारी की एक महिला समेत 4 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 13, 202625 सितंबर को एक स्वर में गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’, छत्तीसगढ़ के 1200 विद्यालयों में 11 बजे होगा सामूहिक गान
