बिलासपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। आरोपी एक बाइक में आए और एक शासकीय कर्मचारी के हाथ से झपट्टा मारकर साढ़े तीन लाख रुपए लूट ले गए। घटना मारवाड़ी लाइन इलाके में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर शासकीय अधिकारी अवनीश सोनी बैंक ऑफ महाराष्ट्र से साढ़े तीन लाख रुपए निकालकर सदर बाजार जाने के लिए निकले थे। मारवाड़ी लाइन की सड़क में वे पैदल चल रहे थे। उनके एक हाथ में एक थैला था जिसमें 3 लाख पचास हजार रुपए थे। इसी बीच पीछे से एक मोटर सायकल में सवार होकर दो युवक आए। जिसमें एक बाइक चला रहा था और दूसरा पीछे बैठा हुआ था। पीछे बैठे अज्ञात लुटेरे जैसे ही पीड़ित अवनीश सोनी के नजदीक पहुंचा झपट्टा मारकर हाथ में रखा थैला लूट लिया। थैला लूटते ही बाइक चला रहे युवक ने बाइक की स्पीड बधाई और फरार हो गए। अवनीश सोनी कुछ समझ पाते इसके पहले आरोपी पूरी राशि लूटकर फरार हो गया। इसके बाद शोरगुल मचा तो लोगों को समझ आया। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि लुटेरे युवक ने पूरी योजना के साथ इस वारदात को अंजाम दिया है और संभवतः बैंक से ही पीछा करते हुए आ रहे थे। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरे की पहचान में जुटे हैं। जल्द ही अपराधी को पकड़ने का दावा किया जा रहा है। दिन दहाड़े लूट की घटना से सादर बाजार, गोल बाजार और मारवाड़ी लाइन के व्यापारी दहशत में है। व्यापारियों और निवासियों ने इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 12, 2026बिलासपुर जैसा बेलतरा को खूबसूरत बनाना चाहते है सुशांत ! सवाल – बिलासपुर खूबसूरत कहां है ?
जांजगीर जिलाAugust 12, 2026पोस्ट ऑफिस के एजेंट ने लगाया 150 लोगों को चुना, 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का गबन, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
बिलासपुरAugust 11, 2026खंभे से बिजली तार चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 बंडल तार और ओमिनी कार जप्त
