बिलासपुर। नायब तहसीलदार के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर प्रदेशभर के तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों ने जंगी प्रदर्शन किया। छ ग कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ द्वारा नेहरू चौक में आयोजित धरना प्रदर्शन में प्रदेशभर के तहसीलदार और नायब तहसीलदार शामिल हुए। दिनभर धरना प्रदर्शन के बाद संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्टर और आईजी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। संघ ने ज्ञापन के माध्यम से घटना की उच्च स्तरीय मजिस्ट्रियल जांच कराने और दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने के बाद संघ के अध्यक्ष नीलमणि दुबे ने कहा कि हम मजिस्ट्रियल जांच चाहते है। साथही जांच टिम में पुलिस अधिकारियों के अलावा अपर कलेक्टर रैंक के अधिकारी को शामिल किया जाए। जांच टिम की अध्यक्षता अपर कलेक्टर करे। इसके अलावा घटना में शामिल थाना प्रभारी के अलावा अन्य पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित कर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक एवं कानूनी कार्रवाई की की मांग की गई है। आपको बता दे कि 17 नवंबर को बिलासपुर जिले में एक नायब तहसीलदार जो वर्तमान में बस्तर जिले में पदस्थ हैं उनके और उनके भाई और पिता के साथ पुलिस ने दुर्व्यवहार किया था। थाना प्रभारी और अन्य पुलिस कर्मियों ने उनके साथ गाली गलौच करके झूठा केस दर्ज किया है। नायब तहसीदार, उनके पिता और भाई को अवैधानिक, अपमानजनक एवं अमर्यादित व्यवहार का सामना करना पड़ा था। जबकि घटना के दौरान नायब तहसीलदार ने अपनी पहचान बताया और कहा कि वो कार्यपालिक मजिस्ट्रेट है।
00 संघ की मांग
१. घटना की उच्च स्तरीय मजिस्ट्रियल जांचः अपर कलेक्टर रैंक के मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में एक निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच समिति का गठन किया जाए।
२. दोषियों पर कठोर कार्रवाई: घटना में शामिल थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित कर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक एवं कानूनी कार्रवाई की जाए।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
बिलासपुरJune 28, 2026मोटरसाइकल चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गाड़ी बेचकर करते थे मौज मस्ती
बिलासपुरJune 28, 2026बकरा – बकरी चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, किसान के कोठे में सेंध लगाकर ले गए 19 बकरा – बकरी, सभी चोर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
