बिलासपुर। नो एंट्री में आज तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार युवक को कुचल कर मार डाला। युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। युवक शहर में गार्ड की नौकरी करता था साथ ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी करता था। इस हादसे ने पुलिस की ट्रैफिक व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है क्योंकि घटना नो एंट्री जोन में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार कोटा के पिपरतराई निवासी संजय कुर्रे (25) पिता सोन दास कुर्रे सिक्यूरिटी गार्ड का काम करता था। इसके साथ ही वो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रहा था। गुरुवार दोपहर वो सीपत चौक से राजकिशोर नगर तरफ जा रहा था। अभी बाइक सवार युवक सरकंडा थाना क्षेत्र के अशोक नगर चौक के पास पहुंचा ही था। उसी समय तेज रफ्तार हाईवा ने उसे कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चौक में अफरा तफरी मच गई और घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। जिससे जाम की स्थिति निर्मित हो गई। सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। यहां पर लगभग डेढ़ घंटे तक आवागमन बाधित रहा। पुलिस को ट्रैफिक बहाल करने में मशक्कत करना पड़ा। कुछ ही देर में पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिम्स भेज दिया। बताया जा रहा है कि युवक अपनी बाइक पर सवार होकर का रहा था। इसी दौरान सामने चल रहे किसी दूसरी गाड़ी वाले ने अचानक गेट खोल दिया जिससे ठोकर लगने के बाद वह पीछे से आ रहे हाईवा की चपेट में आ गया और पहिए के नीचे दब गया।
शहर में दिन के समय में भारी वाहनों की नो एंट्री है। शहर के भीतर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है। लेकिन शहर के सभी मुख्य मार्गों में भारी वाहनों की आवाजाही चल रही है। रेत और गिट्टी से भरे वहां दानव की तरह शहर के अंदर मौत बनकर दौड़ रहे है। जिम्मेदार अधिकारी नो एंट्री में चलने वाले वाहनों पर कार्रवाई करने के बजाय मूक दर्शक बने रहते है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
बिलासपुरJune 28, 2026मोटरसाइकल चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गाड़ी बेचकर करते थे मौज मस्ती
बिलासपुरJune 28, 2026बकरा – बकरी चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, किसान के कोठे में सेंध लगाकर ले गए 19 बकरा – बकरी, सभी चोर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
