10 नक्सलियों का इनकाउंटर, सभी के शव बरामद, भारी मात्रा में ऑटोमैटिक हथियार भी जप्त

सुकमा। सुरक्षाबलों ने सुकमा के जंगल में 10 नक्सलियों को मार गिराया है। सर्चिंग के दौरान शव के साथ भारी मात्रा में ऑटोमैटिक हथियार भी मिले है। जवानों और नक्सलियों के बीच सुबह से ही मुठभेड़ चल रही थी जो दोपहर तक चलती रही। मुख्यमंत्री ने इस सफलता पर जवानों को बधाई दी है।

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में एंटी नक्सल ऑपरेशन लगातार जारी है। इसी क्रम में कोंटा ब्लाक के भेज्जी इलाके में शुक्रवार की सुबह डीआरजी जवानों की नक्सलियों से जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में 10 नक्सली मारे गए हैं, जवानों ने सभी के शव बरामद कर लिए हैं। इनकाउंटर स्थल से जवानों ने सर्चिंग के दौरान 3 ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए हैं। जवानों को सूचना मिली थी कि नक्सली ओडिशा के रास्ते छत्तीसगढ़ में दाखिल हो रहे हैं। इस सूचना के बाद नक्सलियों को रोकने के लिए ही जवानों की एक टुकड़ी निकली हुई थी। मौके पर पहुंचने के बाद डीआरजी और सीआरपीएफ के जवानों ने नक्सलियों की घेराबंदी शुरू की। नक्सली जब चारों तरफ से घिर गए तो गोलीबारी शुरू हो गई। दोनों ओर से लगातार फायरिंग भी हुई। शाम तक मुठभेड़ में जवानों ने 10 नक्सलियों को मार गिराया।  जवानों और नक्सलियों की यह मुठभेड़ सुकमा के कोंटा और किस्टाराम एरिया कमेटी के नक्सलियों के साथ हुई है। नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए है लेकिन उनकी पहचान नहीं हुई है। जवानों ने इंसास राइफलस एके 47 राइफल और एसएलआर राइफल सहित भारी मात्रा ऑटोमैटिक हथियार बरामद किए गए हैं।
00 सीएम साय ने जवानों की सराहना की
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षाबलों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि, उनकी सरकार नक्सलवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि बस्तर में विकास, शांति और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
00 सुनियोजित तरीके से खात्मे की ओर बढ़ रहे
मुख्यमंत्री साय ने सुरक्षाबलों को उनके अदम्य साहस और समर्पण के लिए बधाई देते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ से नक्सलियों का सफाया निश्चित है। उन्होंने आगे कहा कि, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलियों के सफाये का लक्ष्य रखा है। हमारे जवान अपने लक्ष्य की ओर सुनियोजित तरीके से आगे बढ़ रहे हैं।
00 बस्तर में शांति चाहते हैं ग्रामीण – गृहमंत्री
सुकमा में 10 नक्सली मारे गए हैं। इस पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, सुकमा जिले के भेज्जी क्षेत्र में जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। मारे गए सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मारे गए नक्सलियों की संख्या जनवरी से अब तक 212 पहुंच गई है। इस मुठभेड़ में बड़ी बात यह है कि, जवानों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा सभी सुरक्षित हैं। उन्होंने आगे कहा कि, अब ग्रामीण बस्तर में शांति चाहते हैं। वे चाहते हैं नक्सलवाद खत्म हो जाए। गृहमंत्री अमित शाह ने स्पष्ट कह दिया है कि, मार्च 2026 तक नकस्लवाद समाप्त हो जाएगी।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *