रायपुर। भारत षासन के निर्देषानुसार एक अप्रैल से राज्य में 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों को कोरोना वैैक्सीन लगाया जाना है। इसके लिए अब डाॅक्टर के सर्टिफिकेट की आवश्यकता नही होगी। 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गो को पहले की तरह वैक्सीन लगती रहेगी।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस संबंध में सभी कलेक्टरों को निर्देष जारी किए गए हैं कि सभी जिलों में 45 वर्ष से अधिक व्यक्तियों का टीकाकरण सुनिश्चित करने की व्यापक योजना बनाई जाए। भारत सरकार के अनुमान से 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति कुल जनसंख्या का 20 प्रतिषत होंगे। इस मान से राज्य में 58 लाख 66 हजार से अधिक व्यक्ति इस समूह में आते हैं और इनका टीकाकरण किया जाना है।
स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि 1जनवरी 20 22 को जो 45 वर्ष के हो जाएंगे या इससे अधिक उम्र के सभी व्यक्ति कोरोना वैक्सीन अवष्य लगवाएं। वैक्सीन के विपरीत प्रभाव नगण्य हैं। और इससे संक्रमण से सुरक्षा मिलेगी। लेकिन वैैक्सीन लगाने के बाद भी कोरोना अनुकूल व्यवहार का पालन करना आवश्यक है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 11, 2026दुर्गा पंडाल में लगी आग, आतिशबाजी करना पड़ा भारी, पलभर में हो गई खाक
बिलासपुरOctober 10, 2026मल्हार स्कूल के प्राचार्य सहित तीन शिक्षक हटाए गए, जांच में छात्रों से दुर्व्यवहार करने की हुई पुष्टि
बिलासपुरOctober 10, 2026बेलतरा विधायक का ध्वजा यात्रा रविवार से हो रहा शुरू, कहा – केवल धार्मिक यात्रा है, कांग्रेसी भी अपने को हिंदू मानते है तो शामिल हो जाएं
बिलासपुरOctober 9, 2026खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर, साव ने खोले जीवन के अनकहे पन्ने, गांव के खेल और संघ की शाखा से जुड़ी यादें
