बिलासपुर। जाली गांव में एक दर्जी का शव उसके कमरे में संदिग्ध हालत में मिला। शव मिलने के एक दिन पहले गांव के ही दो लोगों ने उसके साथ जमकर मारपीट किया था। माना जा रहा है कि इस मारपीट में उसे अंदरूनी चोट लगी होगी और बाद में उसकी मौत हो गई।

रतनपुर थाना क्षेत्र के जाली गांव में ब्राह्मण पारा में रहने वाला दिलीप चतुर्वेदी (56 वर्ष) अपने बिस्तर पर मृत पाया गया। पेशे से दर्जी दिलीप चतुर्वेदी सोमवार होली के दिन सुबह किराना दुकान में खरीददारी करने गया हुआ था। बताते हैं कि वहां उसका गांव के ही रिंकू ठाकुर और राजू ठाकुर से विवाद हुआ, जिसके बाद उन दोनों ने दिलीप चतुर्वेदी की पिटाई कर दी। आरोप है कि इस पिटाई से उसके शरीर में आंतरिक चोटे आई थीं। दिलीप चतुर्वेदी के सीने और पीठ में चोट के निशान भी थे। रात को रोज की तरह वह खाना खाकर अपने घर में सो गया था। जिसके बाद सुबह 6:30 बजे वह मृत अवस्था में मिला। सुबह बिस्तर में पड़ा देख दिलीप चतुर्वेदी हो उसके परिजन आनन-फानन अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद दिलीप चतुर्वेदी को मृत घोषित कर दिया। उसके परिजनों को आशंका है कि 1 दिन पहले रिंकू ठाकुर और राजू ठाकुर द्वारा दिलीप चतुर्वेदी के साथ की गई मारपीट की वजह से ही उसे आंतरिक चोट आई थी। जिस कारण उसकी मौत हो गई, अभी पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। उसके बाद ही पुलिस अपने जांच की दिशा निर्धारित करेगी।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
