मनेंद्रगढ़। अतिक्रमण हटाने गए तहसीलदार पर एक व्यापारी ने जमकर घूंसे बरसाए। घटना के बाद व्यापारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
तहसीलदार यादवेंद्र कैवर्त मनेंद्रगढ़ के मौहारपारा में गोपाल शीत गृह के पास अतिक्रमण हटाने गए थे। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उनकी एक युवा व्यापारी से बहस हो गई। इस दौरान आवेश में आकर व्यवसायी नितिन अग्रवाल ने उनपर जमकर घूंसे बरसाए। तहसीलदार यादवेंद्र कैवर्त बीते एक सप्ताह से राजस्व, नगरपालिका और पुलिस अमले के साथ शहर में अतिक्रमण हटाने की मुहिम चला रहे हैं। शुक्रवार को जब वह मौहारपारा इलाके में पहुंचे, तो वहां नितिन अग्रवाल की दुकान के बाहर सीमेंट शीट रखी हुई थी। व्यापारी ने नाली और सड़क के ऊपर समान फैलाकर दुकान चला रहा था। तहसीलदार ने उसे हटाने के निर्देश दिए। पटवारी दीपेंद्र सिंह ने शीट हटाने को कहा और नितिन शीट हटा भी रहा था। तभी तहसीलदार ने सख्त लहजे में सीट जल्दी हटाने के लिए कह दिया। इसी बात को लेकर नितिन अग्रवाल भड़क गए। विवाद इतना बढ़ा कि नितिन ने तहसीलदार को बीच सड़क में पीटना शुरू कर दिया। गाली-गलौच करते हुए व्यापारी ने तहसीलदार पर कई घूंसे बरसाए। कुछ देर के लिए घटना स्थल पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसके बाद पटवारी और अन्य कर्मचारियों ने बीच बचाव करते हुए दोनों को छुड़ाया। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नितिन अग्रवाल को हिरासत में ले लिया है। तहसीलदार यादवेंद्र कैवर्त और राजस्व अमला सिटी कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
Author Profile

Latest entries
रायगढ़March 20, 2026मुख्यमंत्री और वित्तमंत्री के गृह जिले में हो रही थी अफ़ीम की खेती, रखवाली करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरMarch 19, 2026दो बकरी चोर गिरफ्तार, 31 बकरा – बकरी जप्त, 4 बकरों को काटकर बेच चुके थे आरोपी
बिलासपुरMarch 18, 2026बाघ और तेंदुआ के शिकार में डिप्टी रेंजर समेत 9 शिकारी गिरफ्तार, खाल और नाख़ून जप्त
बिलासपुरMarch 18, 2026गैस सिलेंडर की कालाबाजारी : खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 365 सिलेंडर जप्त
