बिलासपुर। तोरवा पुलिस की तत्परता से वारदात को अंजाम देने से पहले ही दो नाबालिग समेंत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनो से पुलिस ने गुफ्ती, तलवार, टंगिया जब्त किया है।
वरिष्ठ अधिकारिओ के द्वारा होली पर्व पर लगातार सघन पेट्रोलिंग का निर्देश सभी थाना प्रभारिओ को दिए गए थे। जिसके परिपालन मे निरीक्षक परिवेश तिवारी थाना प्रभारी तोरवा ने तीन पेट्रोलिंग पार्टी क्षेत्र मे तैनात किए थे। तीनो पार्टियां अपने अपने क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान देहात क्षेत्र क़ी पेट्रोलिंग पार्टी उनि रमेश शर्मा, सउनि दादुरैया ठाकुर को सूचना मिली की छोटी सी बात की लड़ाई को लेकर गांव मे कुछ लड़के रंजिश रखकर हथियार रखे हैं तथा किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। इस सूचना पर तत्काल रेड कर दो पहिया वाहन की जांच की गई। जांच में आरोपी नागेश्वर सिंग सोनवानी s/ओ राधेलाल (23 साल) महमंद समेत दो अन्य नाबालिग आरोपिओ के पास से तलवार, गुफ़्ती, टँगिया को घटना के पूर्व ही बरामद कर लिया व ऑरोपीओ को भी गिरफ्तार कर थाना लाये। तीनो के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
