बिलासपुर। कस्टम मिलिंग को लेकर जो विवाद शुरू हुआ था वह समाप्त हो गया है। मुख्यमंत्री के साथ बैठक के बाद एसोसिएशन ने कस्टम मिलिंग के लिए मिलर्स को पंजीयन कराने के लिए कहा है साथ ही मिलर्स ने बारदाना जमा करने पर सहमति भी दे दी है।
प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने बताया की आज दिनांक 30 नवंबर को बिलासपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रखी गई। जिसमें शासन से कस्टम मिलिंग पॉलिसी की चर्चा के उपरांत आगे क्या निर्णय लेना है उस पर चर्चा हुई। प्रदेश कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से यह तय किया है की मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, भूपेंद्र सवन्नी के साथ संयुक्त बैठक में जो तय हुआ है उस पर विस्तार से चर्चा हुई। बताया गया है कि कस्टम मिलिंग प्रोत्साहन राशि ₹80 पर शासन से स्वीकृति मिली है। पूर्व की बकाया भुगतान के लिए शासन ने सहमति दी है। परिवहन दर एसएलसी पर देने की सहमति बनी है। सीसीटीवी कैमरा हटाने पर सहमति बनी है, बैंक गारंटी पर सहमति बनी और भी कई अन्य मुद्दों पर सहमति बनी है। कुछ मुद्दे अनुबंध की कंडिका को लेकर के चर्चा हुई जिसमें अभी शासन स्तर पर चर्चा जारी है। सभी ने एक राय से यह तय किया कि अभी हम बारदाना जमा करेंगे एवं पंजीयन करवाएंगे। अतः शासन से आग्रह है कि जल्द से जल्द एग्रीमेंट की कंडिका में सुधार करें। जिससे प्रदेश का कस्टम मिलिंग का कार्य सुचारू रूप से प्रारंभ हो सके आज की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल के साथ प्रदेश महामंत्री प्रमोद जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, बिलासपुर जिले के अध्यक्ष बलवीर सिंह, महामंत्री संजय दुआ, कोषाध्यक्ष गौरव अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल मंच पर विजय केडिया, जुगल लिखमणिया, मनोज पालीवाल, असलम भाई, संतोष अग्रवाल, बंटी गोयल, गौतम दुग्गल, सतीश अग्रवाल, दिनेश केडिया, शिव वैष्णव, मनीष केडिया, भोलाराम मित्तल सहित प्रदेश के 33 जिलों के अध्यक्ष, महामंत्री उपस्थित थे।
बैठक में उपस्थित समस्त मिलर्स ने एक स्वर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, स्वास्थ्य मंत्री स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल, भूपेंद्र सोनी और समस्त मंत्री गण मंत्रीगण, लघु उद्योग भारतीय एवं भारतीय किसान संघ का आभार माना।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 13, 2026दुरंतो एक्सप्रेस में विदेशी सोने की तस्करी, दो गिरफ्तार, RPF ने जप्त किया 2 करोड़ का सोना
बिलासपुरAugust 12, 2026बिलासपुर जैसा बेलतरा को खूबसूरत बनाना चाहते है सुशांत ! सवाल – बिलासपुर खूबसूरत कहां है ?
जांजगीर जिलाAugust 12, 2026पोस्ट ऑफिस के एजेंट ने लगाया 150 लोगों को चुना, 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का गबन, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
