बिलासपुर। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की क्राइम ब्रांच ने राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) के साथ मिलकर हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस से 1 किलो 242 ग्राम विदेशी सोना जब्त किया है। जप्त सोने में 7 बिस्किट एवं 1 सोने की छड़ है। इस सोने की कीमत 1 करोड़ 96 लाख रुपये से अधिक है। ट्रेन के माध्यम से इसकी तस्करी की जा रही थीं। संयुक्त कार्रवाई में दो संदिग्ध तस्करों को हिरासत में लिया गया है।
रेलवे सुरक्षा बल क्राइम ब्रांच नागपुर के निरीक्षक को विश्वसनीय सूत्र से सूचना मिली थी कि हावड़ा – मुंबई दुरंतो सुपरफास्ट ट्रेन में दो व्यक्ति विदेशी सोना लेकर यात्रा कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए रेलवे सुरक्षा बल क्राइम ब्रांच नागपुर द्वारा तत्काल रेलवे सुरक्षा बल क्राइम ब्रांच रायपुर को सूचित किया और डीआरआई, नागपुर की टीम के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई की योजना बनाई गई। सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने रायपुर से नागपुर तक ट्रेन में सघन जांच एवं निगरानी अभियान चलाया। जांच के दौरान भंडारा एवं नागपुर के बीच B-12 कोच में दो संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित कर उनकी तलाशी ली गई। जिसमें उनके कब्जे से लगभग 1.242 किलोग्राम विदेशी सोना बरामद हुआ। बरामद सोने में 7 बिस्किट एवं 1 सोने की छड़ शामिल थी। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1.96 करोड़ रुपये आंकी गई है। आवश्यक कार्रवाई के उपरांत दोनों व्यक्तियों को बरामद सोने सहित डीआरआई, नागपुर के सुपुर्द कर दिया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध Customs Act, 1962 की धारा 135 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले की विस्तृत जांच डीआरआई, नागपुर, महाराष्ट्र द्वारा की जा रही है। इस कार्रवाई में रेलवे सुरक्षा बल क्राइम ब्रांच नागपुर एवं रायपुर की टीम की सतर्कता, त्वरित सूचना-साझाकरण एवं प्रभावी समन्वय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रेलवे सुरक्षा बल द्वारा रेल परिसरों एवं ट्रेनों के माध्यम से अवैध एवं प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार सतर्कता एवं जांच अभियान चलाए जा रहे हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
