जांजगीर-चांपा। पोस्ट ऑफिस के एजेंट को एक करोड़ रुपए से ज्यादा का गबन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी 150 से ज्यादा खातेदारों से पैसे ले रहे थे लेकिन पोस्ट ऑफिस में जमा नहीं कर रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी रकम डाकघर के खातों में जमा करने के बजाय ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में लगा दी थी।
छत्तीसगढ़ के चांपा में पोस्ट ऑफिस के अधिकृत एजेंट पर 150 से ज्यादा खाताधारकों की रकम में हेराफेरी करने का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी कृष्णकांत गुप्ता उर्फ कांतु (39) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने खाताधारकों से आरडी की किस्तों के नाम पर पैसे लिए, लेकिन रकम डाकघर खातों में जमा करने के बजाय ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में लगा दी। मामला तब सामने आया जब एक खाताधारक ने अपने डाकघर खाते का बैलेंस चेक किया। शिकायतकर्ता के अनुसार उसने वर्ष 2022 से फरवरी 2026 तक कुल 1,21,200 रुपये की राशि जमा की थी, लेकिन खाते में केवल 21 हजार रुपये ही दर्ज मिले। इसके बाद उसने चांपा थाने में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी बेहतर रिटर्न का झांसा देकर लोगों के आरडी खाते खुलवाता था। खाताधारकों को भरोसे में रखने के लिए उनकी पासबुक में रकम जमा होने की एंट्री भी करता था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने कई खाताधारकों से इसी तरह रकम जुटाई। पुलिस ने BNS की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की। पूछताछ में कथित तौर पर आरोपी ने रकम के गबन की बात स्वीकार की है। जांच के दौरान पुलिस को 150 से अधिक खाताधारकों को दिखा दिया है और 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम में हेराफेरी की है।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर तीन मोबाइल फोन, बैंक पासबुक और चेकबुक जब्त की हैं। फिलहाल अन्य खाताधारकों के लेन-देन और रकम की जांच की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि जांच आगे बढ़ने पर ठगी की कुल रकम और बढ़ सकती है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
