बिलासपुर। सिरगिट्टी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के एक होटल में जुआ खेली जा रही है। इस सूचना से पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल को अवगत कराया गया तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप व नगर पुलिस अधीक्षक निमेष बरैया के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सिरगिट्टी, फैजुल होदा शाह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी को रेड कार्यवाही के लिए भेजा गया। टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए कुल 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 04 लाख 55 हजार रुपये नगद रकम व ताश की 52 पत्ती जप्त की गई।मामले में वैधानिक कार्यवाही जारी है
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिट्टी फैजुल शाह, प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र तिवारी, आरक्षक अनूप किंडो, सैय्यद साजिद,मनीष सिंह, सतेंद्र सिंह,ओम मिश्रा तथा सुरेन्द्र कौशिक की सराहनीय भूमिका रही।

00 ये आरोपी हुए गिरफ्तार
इस जूंए की रेड में पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनमें प्रमोद अग्रवाल पिता गिरधारी लाल, निवासी चांपा, मनीष अग्रवाल पिता राधेश्याम अग्रवाल,निवासी बिल्हा,विवेक अग्रवाल पिता मदन लाल अग्रवाल, निवासी सरजू बगीचा बिलासपुर, योगेश अग्रवाल पिता सीताराम अग्रवाल,निवासी बिल्हा और सतीश अग्रवाल पिता लखन अग्रवाल निवासी चांपा शामिल है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
