बिलासपुर। कोरोना संक्रमण को लेकर प्रदेश के दुर्ग रायपुर राजनांदगांव बेमेतरा, महासमुंद बालोद और बिलासपुर में हालात खतरनाक होते जा रहे हैं। जिस तरह बीते 10 दिनों से हर दिन मिलने वाले संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती चली जा रही है। उस पर अगर अंकुश नहीं लगा। तो प्रदेश के हालात काबू से बाहर जा सकते हैं। हालांकि प्रदेश शासन और मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देश के बाद आज से रायपुर, जशपुर, अंबिकापुर सूरजपुर और कोरिया जिले में नाइट कर्फ्यू लागू करने की घोषणा की गई है। लेकिन इससे कोरोना के संक्रमण में कोई कमी आएगी। इसकी उम्मीद कम ही है। महाराष्ट्र के अनेक शहरों में विगत 1 सप्ताह से भी अधिक समय से नाइट कर्फ्यू लागू है। इसके बावजूद इन शहरों में कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम होती नजर नहीं आ रही है।
महाराष्ट्र की तरह छत्तीसगढ़ में भी लॉकडाउन लागू करने को लेकर एक ही तरह की झिझक देखी जा रही है। लेकिन यदि हालात पर काबू नहीं पाया गया तो अनिवार्य मजबूरी के रुप लॉकडाउन ही एकमात्र विकल्प बचा रह जाएगा। और इसे आंशिक रूप से ही सही जितनी जल्दी अपना लिया जाए उतना ही प्रवेश के हित में होगा।
आज दुर्ग में 769 रायपुर में 728 राजनांदगांव में 245 कोरबा में 108 बेमेतरा में 200 बिलासपुर में 163 बालोद में 114 और महासमुंद में 119 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। वही आज प्रदेश में कुल रिकॉर्ड 29 लोगों की मौत हुई है। इनमें रायपुर में 14, दुर्ग में छै, महासमुंद में 4 और बालोद धमतरी गरियाबंद बिलासपुर वह जशपुर में एक एक मौत हुई है। प्रदेश के अन्य जिलों में कोविड-19 के संक्रमण की स्थिति साथ में दिए गए चार्ट के जरिए देखी जा सकती है।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 27, 2026खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोल डिपो सील, 1500 मीट्रिक टन कोयला जप्त, लोडर, JCB और हाइवा समेत 9 गाड़ियां भी जप्त
बिलासपुरMay 27, 2026मोटरसाइकल हटाने को लेकर जानलेवा हमला, दो आरोपी फरार
बिलासपुरMay 27, 2026तखतपुर रोड में सड़क हादसा, एडिशनल एसपी के चाचा की मौत, तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर
बिलासपुरMay 27, 2026पेंड्रा में सराफा व्यापारी की दिन दहाड़े हत्या, तीन युवकों ने मारी गोली
